शुभमन गिल के बारे में कुछ रोचक तथ्य

शुभमन गिल किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं।

शुभमन के पिता लखविंदर सिंह ने प्रैक्टिस के लिए अपने खेत में एक क्रिकेट मैदान और खेलने के लिए एक तरफ पिच बनाई थी।

उनके पिता गांव के लड़कों को शुभमन का विकेट लेने के लिए चुनौती देते और अगर वह सफल होते तो वह उन्हें इसके लिए ₹100 इनाम दिया करते थे।

शुभमन के पिता लखविंदर सिंह भी एक क्रिकेटर बनना चाहते थे। लेकिन अपना सपना पूरा नहीं कर सके। 

शायद यही वजह रही होगी कि उन्होंने शुभमन को एक क्रिकेटर बनाने का फैसला किया।

शुभ्मन गिल को कुत्तों के प्रति बहुत लगाव है। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है। जिनकी तस्वीर अक्सर वह अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।

शुभमन के पिता लखविंदर सिंह के अनुसार, शुभमन को 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट का शौक है।

 उस उम्र के बच्चे खिलौनों से खेलते हैं। लेकिन शुभमन ने कभी ऐसी चीज नहीं मांगी।

शुभमन बचपन में बल्ले और गेंद को साथ लेकर सोया करते थे।

शुभ्मन गिल ने अब तक अपने करियर में 9 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। उन्होंने 2 टेस्ट क्रिकेट में, 6 वनडे में और 1 T20 अंतर्राष्ट्रीय में शतक बनाए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर शुभमन गिल की बड़ी बहन शहनील गिल सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। शहनील हमेशा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं।

Swipe Up To Read More Stories

Arrow