WPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला

WPL 2024 MI Vs DC: महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन आज से शुरू होने वाला है। आईपीएल की तर्ज पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पिछले साल महिलाओं के लिए टी20 लीग की शुरुआत की थी। पहले भी बोर्ड ने इस तरह का टूर्नामेंट आयोजित किया था। लेकिन उसे आईपीएल जैसा स्वरूप 2023 में दिया गया। टूर्नामेंट के पहले मैच में पिछली बार फाइनल खेलने वाली दो टीमें आमने-सामने होगी। आज महिला प्रीमियर लीग में गत विजेता मुंबई इंडियंस के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम की चुनौती होने वाली है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

बेंगलुरु और दिल्ली के स्टेडियम में खेले जाएंगे सभी मुकाबले

महिला प्रीमियर लीग का यह दूसरा सीजन शुरू होने वाला है। आपको बता दे कि, पहला सीजन एक ही वेन्यू पर खेला गया था। लेकिन इस बार यह टूर्नामेंट दो वेन्यू पर खेली जाने वाली है। WPL 2024 के लिए बेंगलुरु और दिल्ली को मेजबान शहर चुना गया है। 23 फरवरी को शुरू होने वाले ओपनिंग मैच से लेकर 4 मार्च तक के सभी मुकाबले बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके बाद 5 मार्च से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में लीग स्टेज के बाकी मैच व एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबला खेला जाना है। दोनों ही वेन्यू पर 11-11 मैच आयोजित किया जाएगा।

WPL 2024 में होंगे 22 मुकाबलें, फाइनल मुकाबला 17 मार्च को

इस बार WPL 2024 में कुल 22 मुकाबले खेले जाने हैं। लीग स्टेज में पांच टीमें एक दूसरे से बारी-बारी से टकराएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम ओपनिंग सेरिमनी और उद्घाटन मैच सहित 11 मुकाबला की मेजबानी करने वाली है। वही बाकि के सभी मैचों की मेजबानी दिल्ली को मिली है।

बता दे कि, टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पिछली बार की तरह ही कुल 22 मुकाबला होने हैं। पांच टीमों में से प्रत्येक अन्य चार से दो बार खेलती हुई नजर आएगी। टेबल टॉपर सीधे फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई करती है। जबकि, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर में भिड़ती है और एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है।

WPL 2024 में आज ओपनिंग सेरेमनी में दिखेंगे बॉलीवुड स्टार

WPL 2024 के पहले मैच की शुरुआत आज शाम 7:30 बजे से होगी। लेकिन इससे 1 घंटे पहले यानी किस 6:30 इस टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरिमनी आयोजित की जाने वाली है। इसमें बॉलीवुड के बड़े सितारे जलवे बिखेरते हुए नजर आएंगे। WPL 2024 के ओपनिंग सेरेमनी में वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, कार्तिक आर्यन, शाहिद कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सुपरस्टार दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आने वाले हैं। इस दौरान शाहरुख खान भी ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद हो सकते हैं। माना जा रहा है कि, इस साल की ओपनिंग सेरेमनी पिछले साल भी ओपनिंग सेरेमनी से काफी ज्यादा भव्य होने वाला है।

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मुकाबला

WPL 2024 MI Vs DC
WPL 2024 MI Vs DC

पिछली बार फाइनल में पहुंचने वाले दो टीमें इस बार उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होने वाली है। WPL 2024 में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल से होगा। उसके बाद रॉयल चैलेंज बेंगलुरु अगले दिन यूपी वॉरियर्स के खिलाफ अपनी अभियान की शुरुआत करेगी। WPL 2024 में पांचवीं टीम गुजरात टाइटंस तीसरे दिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। आपको बता दे कि, इस बार किसी भी टीम के कप्तान को नहीं बदल गया है।

महिला प्रीमियर लीग 2024 के सभी टीम और कप्तान

टीमकप्तान
मुंबई इंडियंस(MI)हरमानप्रीत सिंह
दिल्ली कैपिटल्स(DC)मेग लेनिन्ग
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर(RCB)स्मृति मंधाना
UP वारीयर्स (UPW)एलिसा हेली
गुजरात जायन्ट्स(GG)बेथ मूनी

WPL 2024 Match 1, MI Vs DC Playing 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इस्सी वोंग, जिन्तिमनी कलिता, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, सैका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनिम इस्माइल, एस सजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लौरा हैरिस, शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मारिज़ैन कैप, स्नेहा दीप्ति, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडे, अपर्णा मंडल , तानिया भाटिया, पूनम यादव, टिटास साधु।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment