Hardik Pandya: मुश्किल समय में मुंबई इंडियंस के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने किया हार्दिक पांड्या को सपोर्ट, डगआउट में बैठकर बढ़ाया हौसला

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ वापसी अच्छी नहीं रही है। उनकी टीम अब तक लगातार 3 मैच हार चुकी है। हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2022 में गुजरात को चैंपियन बनाया था और पिछले सीजन भी उन्होंने अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचा था। लेकिन इस बार कप्तान के रूप में वह मुंबई इंडियंस के लिए वही कमल नहीं कर पा रहे हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

मुंबई इंडियंस की टीम अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे है। हार्दिक को लेकर भी फैंस नाराज हैं। रोहित शर्मा की जगह कप्तानी मिलने के बाद से उन्हें फैंस का पूरा समर्थन नहीं मिल पा रहा है और फैंस द्वारा उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

अंबाती रायडू ने किया हार्दिक को सपोर्ट

इस सीजन में अब तक जिन तीन मैदाने पर मुंबई इंडियंस ने मैच खेले हैं। वहां उन्हें फैंस से काफी “बू” आवाज सुननी पड़ी है। यहां तक कि उनके होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में भी राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद पांड्या काफी निराशा देखें। उन्हें टीम डगआउट में बैठे हुए उदास देखा गया। हालांकि, इस मुश्किल समय में उन्हें मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू का साथ मिला है।

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें अंबाती रायडू हार्दिक पांड्या को सहारा देते दिख रहे हैं। आपस में बात कर रहे हैं और रायडू अपना हाथ पांड्या के कंधे पर रखकर उनका हौसला बढ़ा रहे हैं। मुंबई ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “हम क्यों गिर गये? ताकि हम खुद को उठाना सीख सकें”।

पहले रायडू ने किया था रोहित को सपोर्ट

वहीं दूसरी तरफ, अंबाती रायडू ने पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनने के फैसले का समर्थन नहीं किया था। उनका मानना था कि, रोहित को हटाने का फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। उन्होंने इच्छा जताई थी कि, रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करें। बता दे की अंबाती रायडू मुंबई और चेन्नई के साथ तीन-तीन आईपीएल खिताब जीत चुके हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment