भारतीय टीम से संन्यास के बाद UAE में खराब प्रदर्शन कर रहे इस खिलाड़ी पर भड़के फैंस

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है और इसी के साथ उन्होंने आईपीएल 2023 के बाद से आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। अब अंबाती रायडू दुनिया भर के क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखाई देते हैं और अपने समर्थकों का मनोरंजन करते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

कुछ समय पहले अंबाती रायडू ने राजनीति में डेब्यू किया था। लेकिन क्रिकेट की दीवानगी के वजह से उन्होंने एक बार फिर से क्रिकेट की दुनिया में वापसी किया और इस समय वह दुबई में खेली जा रही ILT20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में खेलते हुए अंबाती रायडू ने हाल ही में एक शर्माना कारनामा किया है। और इस कारनामें के बारे में जानने के बाद उनके फैंस भड़क गए हैं।

MI फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं Ambati Rayudu

अंबाती रायडू इस समय दुबई में खेली जा रही International League T20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं और वह मुंबई इंडियंस की सह फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स का हिस्सा हैं। चूंकि अंबाती रायडू ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। और वह एक लंबे समय तक इस टीम के हिस्सा रहे हैं। इसी वजह से मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी ने इन्हें अपने टीम के साथ जोड़ने का फैसला किया है। हालांकि, यहां पर वह अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने में पूरी तरह से असफल साबित हुए हैं।

अपने खराब प्रदर्शन से जूझ रहे हैं अंबाती रायडू

Ambati Raydu
Ambati Raydu

दुबई में खेली जा रही ILT20 लीग में मुंबई इंडियंस की सह फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स का हिस्सा बने भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी अंबाती रायडू का फॉर्म कुछ खास नहीं है। और इस खराब फार्म की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। एमआई एमिरेट्स की तरफ से गल्फ जाइंट्स के खिलाफ खेलते हुए अंबाती रायडू का बल्ला पूरी तरह से खामोश रहा और उन्होंने 6 गेंद का सामना करते हुए मात्र 1 रन बनाया। अंबाती रायडू के इस प्रदर्शन को देखने के बाद अब सोशल मीडिया पर उनको टीम की हार का मुख्य वजह बताया जा रहा है। और इस प्रदर्शन से उनके फैंस काफी नाराज हैं।

आईपीएल में कुछ इस प्रकार रहा है अंबाती रायडू का आंकड़ा

अगर बात करें टीम इंडिया के बल्लेबाज अंबाती रायडू के आईपीएल क्रिकेट करियर की तो इन्होंने अपने करियर में खेले गए 203 मैचों की 187 पारियों में 28.05 की औसत और 127.54 के स्ट्राइक रेट से 4348 रन बनाए हैं। इस दौरान आईपीएल में अंबाती रायडू के बल्ले से एक शतकीय और 22 अर्थशतकीय परियां निकली है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment