CSK IPL 2024 Squad: चेन्नई के पास है सबसे तगड़ा फिनिशर, देखें पूरी स्क्वाड

CSK IPL 2024 Squad: पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अगला सीजन यानी कि आईपीएल 2024 खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे। भारत के सबसे पसंदीदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी टीम के लिए 5 खिताब जीत चुके हैं। और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग को अब तक की सबसे महान आईपीएल टीम बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग और मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल में बराबर पांच-पांच खिताब जीते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

अब देखने लायक बात यह होगा कि इस सीजन आईपीएल का खिताब हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस जीत पाती है। या फिर कैप्टन कूल के नाम से जाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग जीतती है। वैसे तो हर बार की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके चाहने वाले फेवरेट मान रहे हैं कि इस साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनेगी।

आईपीएल की सबसे बड़ी टीम चेन्नई सुपर किंग के कुछ बेहतरीन मैच फिनिशर

दोस्तों आपको बता दे की चेन्नई सुपर किंग आईपीएल की अभी तक 5 सीजन के खिताब को अपने नाम कर चुकी है। और हो सकता है कि, इस सीजन भी खिताब को अपने नाम करें। क्योंकि इस बार की चेन्नई सुपर किंग की टीम बहुत ही मजबूत दिखाई दे रही है। जैसा कि हमने आपको बताया है कि, इस बार चेन्नई सुपर किंग की प्लेइंग इलेवन बहुत ही ज्यादा खतरनाक है। चेन्नई सुपर किंग के सबसे खतरनाक माने जाने वाले प्लेयर में कुछ नाम शामिल है जो मैच को शानदार तरीके से फिनिश कर सकती है। जिन्हें आमतौर पर मैच फिनिशर कहा जाता है। चलिए जान लेते हैं चेन्नई सुपर किंग के यह शानदार फिनिशर कौन-कौन है।

1. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। जिनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार होता है। रविंद्र जडेजा एक स्पिन गेंदबाज तथा बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं। जो अपनी ताकत से अच्छे-अच्छे शार्ट मरने के लिए जाने जाते है। जड्डू अपने आईपीएल के शुरुआती दौर से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेलते आ रहे हैं। रविंद्र जडेजा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग की ओर से सबसे शानदार फिनिशर खिलाड़ियों में से एक है।

इन्होंने फिनिशिंग के तौर पर चेन्नई सुपर किंग को बहुत सारे मैचों में जीत दिलाई है। आपको बता दे कि, आईपीएल 2023 के खिताबी मुकाबले में रविंद्र जडेजा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी के दो बाल में 10 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था।

2. शिवम दुबे

शिवम दुबे हाल ही में कुछ सालों से चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शिवम दुबे भी एक स्टार ऑलराउंडर है। जो कि अभी भारतीय टीम में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। और इस सीरीज में “मैन ऑफ द सीरीज” भी रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग के सबसे अच्छे फिनिशर में शिवम दुबे का भी नाम शामिल है। क्योंकि शुभम दुबे ने पिछले वर्ष हुए आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग के जीत के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई थी।

3. डेरिल मिशेल

डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन से न्यूजीलैंड टीम को बहुत बार हार के मुंह से निकला है। यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। यह दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। यह चेन्नई सुपर किंग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से एक होगा जो की कठिन परिस्थितियों में चेन्नई सुपर किंग के काम आएगा। चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 24 के लिए हुई नीलामी में डेरिल मिशेल को 14 करोड़ में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।

4. रचिन रविंद्र

रचिन रविंद्र न्यूजीलैंड के एक स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी है। जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पहचाने जाते है। रविंद्र को चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2024 के नीलामी में 2 करोड़ की राशि में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है। रचिन रविंद्र के विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद किया जा रहा है कि रचिन रविंद्र इस बार आईपीएल 2024 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे। रचिन रविंद्र चेन्नई सुपर किंग के सबसे शानदार फिनिशर में से एक होने वाला है।

5. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को तो आप जानते ही होंगे। यह चेन्नई सुपर किंग के पहले सीजन से कप्तान बने हुए हैं। दुनिया के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर में महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे टॉप पर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक बहुत से मैचों में फिनिशर का रोल निभाया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर में से एक नाम कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी आता है।

IPL 2024 ने CSK ने किन प्लेयर्स को खरीदा है?

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा है। यह अच्छा खिलाड़ी काफी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से एक हैं। अतः आप यह समझ सकते हैं कि, चेन्नई सुपर किंग के चयनकर्ताओं ने टीम में बहुत ही सोच समझ कर शानदार प्लेयर्स खरीदें। चेन्नई सुपर किंग के अनुभवी गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है। चलिए जानते हैं महेंद्र सिंह धोनी की इस टीम में कितने बदलाव किए गए हैं और कौन से प्लेयर को खरीदा गया है।

चेन्नई सुपर किंग ने इन 6 खिलाड़ियों को खरीदा है

  • डेरिल मिशेल
  • शार्दुल ठाकुर
  • रचिन रवींद्र
  • समीर रिज़वी
  • मुस्तफिजुर रहमान
  • अवनीश राव अरावली

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की प्लेयर लिस्ट

CSK IPL 2024 Squad: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, समीर रिज़वी, डेरिल मिशेल, मुस्तफिजुर रहमान अवनीश राव अरावली।

Conclusion

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग से जुड़ी सभी जानकारी आपको बता दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा कमेंट में अवश्य बताएं। धन्यवाद

FAQ

Q: क्या एमएस धोनी 2024 के लिए आईपीएल खेल रहे हैं?

Ans: चेन्नई सुपर किंग ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में अब तक पांच सीजन ट्रॉफी जीत चुकी है। आईपीएल सीजन 2023 में ट्रॉफी हासिल करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आधिकारिक तौर पर आईपीएल 2024 में अपनी मौजूदगी की पुष्टि किया था।

Q: महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में कितने में बिका?

Ans: पिछले सीजन आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग को पांचवीं बार खिताब जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2024 के लिए टीम द्वारा 12 करोड़ की सैलरी दिया जा रहा है। चेन्नई सुपर किंग ने 2022 के मेगा नीलामी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड रुपए में रिटर्न किया था।

Q: क्या रचिन रविंद्र आईपीएल 2024 में सीएसके के लिए खेलेंगे?

Ans: आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग ने रचिन रविंद्र समेत 6 खिलाड़ियों को खरीदा है। जो कि, आईपीएल सीजन 2024 में चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

Q: क्या चेन्नई सुपर किंग आईपीएल 2024 जीत पाएगी?

Ans: जैसा कि आपको पता होगा चेन्नई सुपर किंग ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को आखरी बॉल में हराया था। और पांचवी बार खिताब अपने नाम किया था। चेन्नई सुपर किंग के सभी खिलाड़ी अभी शानदार फार्म में दिख रहे हैं। इसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आईपीएल 2024 भी चेन्नई सुपर किंग जीत सकती है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment