आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों की सुची, और मैच शेड्यूल

CSK Squad 2024: नमस्ते दोस्तों क्रिकेट की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस है। तो आप यहां चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल ओं के सभी खिलाड़ियों की सूची और सीएसके के मैच का शेड्यूल जान सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में चेन्नई सुपर किंग्स के सभी खिलाड़ियों की सूची और उनके आईपीएल 2024 मैच शेड्यूल के बारे में बताने वाले हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी

  • बेन स्टोक्स : 16.5 करोड़
  • ड्वेन प्रीतोरियास : 50 लाख
  • अंबाती रायडू : 6.2 करोड़
  • सिसंडा मगला: 50 लाख
  • सुभ्रांसु सेनापति : 20 लाख
  • काइल जेमिसन : 1 करोड़
  • भगत वर्मा : 20 लाख
  • आकाश सिंह : 20 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आईपीएल 2024 के नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी

  • डेरिल मिचल : 14 करोड़
  • रचिन रविंद्र : 1.8 करोड़
  • सार्दुल ठाकुर : 4 करोड़
  • समीर रिजवी : 8.4 करोड़
  • मुस्तफिजुर रहमान : 2 करोड़
  • अवनीस राव अलवेली : 20 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स खिलाड़ी लिस्ट 2024 | CSK Squad 2024

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 के लिए 6 खिलाड़ी खरीदे तथा 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। आईपीएल नियम के अनुसार कोई भी एक फ्रेंचाइजी टीम अपने टीम में 25 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। तो चलिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों की सूची देखते हैं।

CSK Squad 2024: एमएस धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, समीर रिज़वी, डेरिल मिशेल, मुस्तफिजुर रहमान अवनीश राव अरावली।

चेन्नई सुपर किंग्स के पास है शानदार फिनिशर

जैसा कि आप जानते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की अब तक की सबसे सफल टीमों में से एक है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुका है और इस सीजन के खिताब को भी चेन्नई सुपर किंग्स अपने नाम कर सकती है। क्योंकि इस बार की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बहुत ही मजबूत दिखाई दे रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे शानदार प्लयेर्सो में कुछ ऐसे नाम भी शामिल है। जो मैच को अच्छी तरीके से फिनिश करने की क्षमता रखते हैं। जिन्हें आम तौर पर मैच फिनिशर भी कहा जाता है। तो चलिए जान लेते हैं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार फिनिशर कौन-कौन है।

1. महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती दौर से कप्तान बने हुए हैं। तथा दुनिया के सबसे शानदार मैच फिनिशर में धोनी का नाम टॉप पर आता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक बहुत से मैच फिनिश करने का कारनामा किया है। चेन्नई के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर में सबसे पहले महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है।

2. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं। जिनका प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है। रविंद्र जडेजा एक स्पिन गेंदबाज तथा बाएं हाथ के बिस्फोटक बल्लेबाज हैं। रविंद्र अपने शुरुआती दौर से ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने आ रहे हैं। रविंद्र जडेजा ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में आखिरी के दो गेंद पर 10 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। ऐसे में रविंद्र जडेजा भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक शानदार फिनिशर की भूमिका निभाते हैं।

3. डेरिल मिशेल

डेरिल मिशेल न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज है। यह बल्लेबाज आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। डेरिल मिशेल बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। यह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर में से एक होने वाला है। चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिशेल को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 14 करोड़ की मोटी रकम में खरीद कर अपने टीम में शामिल किया है।

CSK Ka Match Kab Hai 2024? | चेन्नई सुपर किंग्स का मैच कब है?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होने वाला है और आपको बता दे कि, चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच 22 मार्च 2024 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एमए चंद्रबाराम स्टेडियम चेन्नई में खेलेगी।

महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई वाली पांच बार की चैंपियंस टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में चैंपियन रही थी। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने प्वाइंट टेबल के दूसरे नंबर पर रहकर फाइनल में गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हरा कर पांचवीं बार चैंपियन बनी थी। आपको बता दे कि, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में घुटनों की चोट के दर्द से जूझ रहे थे। फिर भी उन्होंने एक बेहतरीन कप्तानी का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। उसी तरह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

CSK IPL 2024 All Match List

मैच की तारीखमैचमैच का समयमैच की जगह
22 मार्चचेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु7:30 pmचेन्नई
26 मार्चचेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस7:30 pmचेन्नई
31 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स7:30 pmविशाखापत्तनम
5 अप्रैलसनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स3:30 pmहैदराबाद
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment