दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, चोटिल के बाद वापसी करते ही पृथ्वी शॉ ने जड़ा शानदार शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनो फॉर्मेट में खेल चुके विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अगस्त के महीने में काउंटी क्रिकेट खेलते हुए चोटिल हो गए थे। उनके घुटनों में चोट आई थी। जिसके बाद उन्होंने लंदन में सर्जरी कराई थी। वही चोट से वापसी करते हुए पृथ्वी शॉ ने सीधा रणजी ट्रॉफी में पैर रखा। शॉ ने वापसी करते हुए अपनी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित कर दिया है। जिस तरह से वह खेले, वह तारीफों के काबिल है। शॉ ने क्रिकेट में ऐसा कम बैक किया है कि, शायद आईपीएल के बाद उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे भी खुल सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

पृथ्वी शॉ का दिखा रणजी ट्रॉफी में कोहराम

आक्रामक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इंजरी से वापसी करते हुए रणजी ट्रॉफी में कुल 4 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने शतक और अर्धशतक भी जड़ा है। पृथ्वी शॉ नेछत्तीसगढ़ के खिलाफ पहली पारी में कमाल का शतक ठोका था। उन्होंने 159 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ दूसरी पारी में 87 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने वापसी के बाद कुल 4 मैच की 8 पारियों में 389 रन बनाए हैं।

वहीं अब रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भी पृथ्वी शॉ से काफी ज्यादा उम्मीद होगी। इतना ही नहीं बल्कि अब 22 मार्च से आईपीएल 2024 का शुरुआत होने वाला है। यह आईपीएल पृथ्वी शॉ के लिए काफी ज्यादा अहम रहेगा। अगर वह इस आईपीएल में शानदार परफॉर्मेंस कर गए तो उनके लिए भारतीय टीम के दरवाजे एक बार फिर खुल सकते हैं।

पृथ्वी शॉ का आईपीएल में प्रदर्शन

पृथ्वी शॉ का आईपीएल करियर बहुत ही शानदार रहा है। शॉ ने 23 अप्रैल 2018 को दिल्ली डेयरडेविल्स टीम से अपना डेब्यू किया था। शॉ ने आईपीएल करियर का पहला मैच किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेला था।

आईपीएल में पृथ्वी शॉ ने कुल 71मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 23.86 की औसत और 145.78 के स्ट्राइक रेट के साथ 1588 रन बनाए हैं। इसमें 208 चौके और 56 छक्के शामिल है। शॉ ने अब तक आईपीएल में एक भी शक नहीं बनाया है। उन्होंने आईपीएल करियर में 12 अर्धशतक जरूर लगाए हैं। पृथ्वी शॉ का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 99 रनों का रहा है।

पृथ्वी शॉ का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टेस्ट: पृथ्वी शॉ ने 4 अक्टूबर 2018 को भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही सीरीज में अपना डेब्यू किया था। टेस्ट में पृथ्वी ने कुल 5 मैच की 5 पारी खेला है। जिसमें उन्होंने 42.38 की औसत से 339 रन बनाए हैं। इसमें 48 चौके और दो छक्के भी शामिल है। पृथ्वी से अब तक अपने टेस्ट करियर में एक शतक और दो अर्धशतक लगाया है।

वनडे: पृथ्वी शॉ ने 5 फरवरी 2020 को न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू किया था। पृथ्वी शॉ ने अब तक वनडे में कुल 6 मैच खेला है। जिसमें उन्होंने 31.5 की औसत और 113.86 के स्ट्राइक रेट के साथ 189 रन बनाया है। इसमें 32 चौके और दो छक्के शामिल है। उन्होंने अब तक वनडे में एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगाया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment