Indian Premier League 2024: आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स का एक और दिग्गज ने छोड़ा साथ

Indian Premier League 2024: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेल रही है। वहीं आईपीएल फ्रेंचाइजी की सभी टीमें अपने अगले सीजन की तैयारी में जुटे हुए हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जॉइंटस ने विजय दहिया से कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर लिया है। भारत के लिए 21 मैच खेल चुके विजय दहिया ने यह जानकारी खुद दी है। 50 वर्षीय विजय दहिया लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम में असिस्टेंट कोच की भूमिका निभाते थे। इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सीजन मार्च से मई महीने के बीच खेला जाना है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

गौतम गंभीर और एंडी फ्लावर पहले ही कर चुके हैं लखनऊ सुपर जायंट्स से किनारा

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के सहायक कोच विजय दहिया ने टीम का साथ छोड़ दिया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर विजय दहिया पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर के साथ 2022 में टीम की स्थापना के समय से एंट्री फ्लावर के नेतृत्व वाले टीम LSG का सहयोगी स्टाफ का अंग रहे हैं। दहिया ने 2022 और 2023 में LSG की प्लेऑफ की यात्रा में हम भूमिका निभाई थी।

विजय दहिया ने लिखा- अब LSG को अलविदा कहने का समय आ गया है

भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया ने सोशल मीडिया पर अपना आभार व्यक्त किया और टीम की सफलता की कामना की। दहिया ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा- लखनऊ सुपरजाइंट्स को अलविदा करने का समय अब आ गया है। लखनऊ के साथ पिछले दो वर्षों में काम करना एक अद्भुत अनुभव था। टीम LSG को शुभकामनाएं। LSG टीम में यह बदलाव एंडी फ्लावर की जगह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद हुआ है।

जस्टिन लैंगर के रूप में LSG को मिला नया मुख्य कोच

टी20 विश्व कप और ऑस्ट्रेलिया के साथ एशेज में शानदार जीत के साथ जस्टिन लैंगर एक सफल कोच इतिहास के साथ लखनऊ में अपना अनुभव का खजाना लेकर आ रहे हैं। हालांकि, बदलाव की शुरुआत एंडी फ्लावर की विदाई के साथ ही हो गई थी। कोच लाइनअप में भारत के पूर्व स्पिनर श्रीधरन श्रीराम को सहायक कोच के रूप में नियुक्त किया है। जिसमें प्रवीण तांबे, मोर्ने मोर्कल और जोंटी रोड्स शामिल होंगे। लखनऊ सुपर जाइंट्स का लक्ष्य नए कोच स्टाफ के साथ मिलकर प्लेऑफ से आगे बढ़ाने की कोशिश होगी।

आईपीएल 2024 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, दीपक हुडा, एश्टन टर्नर, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, प्रेरक मांकड़, अर्शिन कुलकर्णी, डेविड विली, मोहसिन खान, मार्क वुड, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव, युद्धवीर सिंह, शिवम मावी, अरशद खान, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, के गौतम, एम सिद्धार्थ।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment