IPL 2024 Punjab Kings New Jersey: नए सीजन में नई जर्सी में दिखेंगे पंजाब किंग्स, 17वें सीजन में धूम मचाने को तैयार

IPL 2024 Punjab Kings New Jersey: पंजाब किंग्स की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आईपीएल के 17वें सीजन में पंजाब की टीम एक नए कलेवर में मैदान पर उतरने वाली है। 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए पंजाब की टीम ने अपनी नई जर्सी को लांच किया है। इस बार की जर्सी पिछले सीजन से काफी अलग दिख रही है। पंजाब की यह जर्सी दो रंग के कॉन्बिनेशन में देखने को मिल रहा है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

पंजाब के नई किट में शर्ट का रंग पहले की तरह लाल रंग का ही रखा गया है। लेकिन उसके हल्के पीले रंग का मिश्रण देखने को मिलेगा। यह मिश्रण खिलाड़ियों के अंदर जोश और अंगार को दर्शाइए। इसके अलावा ट्राउजर गहरे नीले रंग का है। इस दो अलग-अलग रंग के कॉन्बिनेशन पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को मैदान पर बिल्कुल अलग दिखाएगा।

22 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईपीएल

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने वाली है। सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। आईपीएल के 17वें सीजन के लिए अभी पूरा शेड्यूल घोषित नहीं किया गया है। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल 2024 के पहले दो सप्ताह के लिए ही शेड्यूल जारी किया गया है। हालांकि लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि, बहुत ही जल्द आईपीएल के पूरे सीजन का शेड्यूल घोषित कर दिया जाएगा। जैसे ही BCCI द्वारा आईपीएल 2024 का पूरा शेड्यूल घोषित किया जाएगा हम आपको इसी साइट पर अपडेट कर देंगे।

पंजाब किंग्स का आईपीएल 2024 शेड्यूल

मैचटीमस्थानतारीखसमय
1पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्समोहालीमार्च 233:30 pm
2रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्सबेंगलुरुमार्च 257:30 pm
3लखनऊ सुपर जॉइंट्स बनाम पंजाब किंग्सलखनऊमार्च 307:30 pm
4गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्सअहमदाबादअप्रैल 47:30 pm

Punjab Kings 2024 Squad | पंजाब किंग्स 2024 टीम

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment