SRH Vs DC: 4, 4, 6, 4, 6, 6… जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने सुंदर को जमकर तोड़ा, लगाया सीजन का सबसे तेज अर्धशतक

Jake Fraser McGurk Fastest Fifty: दिल्ली कैपिटल्स के लिए युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 में ताबड़तोड़ पारी खेला है। ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों से अपने गेंदबाजों का बदला बखूबी लिया है। पहले ही ओवर में मैकगर्क बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर उतरे। उन्होंने आते ही गेंदबाजों की ताबड़तोड़ कुटाई शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले वाशिंगटन सुंदर को निशाने पर लिया।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

वाशिंगटन सुंदर के ओवर में 6 बाउंड्री

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने वाशिंगटन सुंदर के एक ही ओवर में 30 रन ठोक दिए। दिल्ली की पारी के तीसरे ओवर में उन्होंने पहले दो गेंद को लॉन्ग ऑफ की तरफ चौके के लिए भेजा। इसके बाद तीसरी गेंद को लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। चौथी गेंद को भी जेक फ्रेजर-मैकगर्क में चौके के लिए भेजा। ओवर की आखिरी दो गेंद पर 22 साल के इस बल्लेबाज ने शानदार छक्का लगाया। दोनों छक्के लॉन्ग ऑफ बाउंड्री लाइन के बाहर गए। इस तरह सुंदर के ओवर में कुल मिलाकर 30 रन बने।

15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक

जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने इस सीजन की सबसे तेज अर्धशतक ठोका है। ट्रेविस हेड ने इसी मैच में 16 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। लेकिन मैकगर्क ने सिर्फ 15 गेंद पर अर्धशतक बनाया है। पावर प्ले में उन्हें सिर्फ 13 गेंद ही खेलने का मौका मिला, जिसमे उन्होंने 46 रन बनाए। इसके बाद 7वें ओवर में मयंक मारकंडे के खिलाफ उन्होंने अपनी अर्धशतक पुरी की। यह दिल्ली कैपिटल्स के लिए किसी खिलाड़ी की सबसे तेज अर्धशतक है।

आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक

  • 15 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क vs सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली
  • 16 – अभिषेक शर्मा vs एमआई, हैदराबाद
  • 16 – ट्रैविस हेड vs दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली

दिल्ली के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी

  • 15 – जेक फ्रेजर-मैकगर्क vs सनराइजर्स हैदराबाद, 2024
  • 17 – क्रिस मॉरिस vs गुजरात लायंस, 2016
  • 18 – ऋषभ पंत vs मुंबई इंडियंस, 2019
  • 18 – पृथ्वी शॉ vs केकेआर, 2021
  • 19 – ट्रिस्टन स्टब्स vs मुंबई इंडियंस, 2024
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment