Mayank Yadav Injury Update: लखनऊ की चिंता बढ़ी, स्पीड से आग उगलने वाले मयंक यादव को लेकर विनोद बिष्ट ने किया खुलासा

Mayank Yadav Injury Update: लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम के स्टार तेज गेंदबाज मयंक यादव ने अपनी रफ्तार से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में सभी क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया है। उन्होंने दिखाया है कि, उनके अंदर लगातार 150 और 155 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद फेंकने की क्षमता है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

मगर पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल और लखनऊ सुपर जायंट्स के फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा, जब मयंक यादव चोट के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। मयंक उस मैच में एक ही ओवर कर सके और मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। मयंक ने अपने इस ओवर में 13 रन दिए और दो बार 140 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंका।

अगला मैच नहीं खेल पाएंगे मयंक यादव

अब लखनऊ टीम अपना 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 अप्रैल को खेलेगी। ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल है कि, मयंक यादव इस मैच में खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के सीईओ करनल विनोद बिष्ट ने खुलासा किया है और मयंक की हेल्थ अपडेट भी दिया है।

सीईओ ने अपने बयान में संकेत दिए हैं कि, मयंक यादव अगले मैच से बाहर रह सकते हैं। इसका कारण उनका वर्कलोड मैनेजमेंट है। विनोद बिष्ट ने कहा मयंक को पेट के निचले हिस्से में हल्का दर्द है। ऐसे में उन पर कोई दबाव नहीं रहे, इसको लेकर बतौर एहतियात अगले एक हफ्ते तक उनका वर्कलोड मैनेज किया जाएगा। उम्मीद है कि, उन्हें जल्द ही मैदान पर देख सकेंगे।

लखनऊ के पूर्व कप्तान क्रुणाल ने दिया मयंक का हेल्थ अपडेट

पिछले मैच में गुजरात के खिलाफ 3 अहम विकेट लेने वाले क्रुणाल ने भी मयंक यादव के हेल्थ पर अपडेट दिया है। उन्होंने ब्रॉडकास्ट में कहा- मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है। मगर मैंने उनसे (मयंक से) थोड़ी देर बात की है। वह ठीक दिखाई दे रहे हैं। जो हमारे लिए राहत की बात है।

स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल ने कहा कि, मयंक एक परिपक्व खिलाड़ी है। क्रुणाल ने आगे कहा- मैं उन्हें 2 सालों से जानता हूं। पिछले साल वह चोटिल हुए थे। मेरी उनके साथ जितनी भी बात हुई है। उनसे मैं यह समझ सकता हूं कि, वह काफी परिपक्व खिलाड़ी है।

मयंक ने शुरुआती दो मैचों में झटका 6 विकेट

बता दे कि आईपीएल 2024 के 21वें मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से कारे शिकस्त दी है। इस मुकाबले में सभी की नजरे मयंक यादव पर थी। लेकिन वह एक ओवर के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह दिल्ली के लिए रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान भी बेंच पर ही बैठे रहे थे। मयंक अपने करियर में टखने और हैमस्ट्रिंग की चोटों से जूझते रहे हैं।

उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सीजन में अपना आईपीएल डेब्यु किया था। मयंक ने लगातार 150 और 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके सभी क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने दूसरे आईपीएल मैच में मयंक यादव ने 14 रन देकर तीन विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस आईपीएल का सबसे तेज गेंद फेंक था। मयंक ने अभी तक दो आईपीएल मैचों में 6 विकेट चटकाए हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment