MI vs CSK: रोहित शर्मा से छूटा कैच, डाइव मारते हुए खुल गई पैंट, देखें वायरल वीडियो

MI vs CSK Rohit Sharma missed catch: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के एल क्लासिको में मुंबई इंडियन ने टॉस जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और अजिंक्य रहाणे सिर्फ 8 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने रचिन रविंद्र के साथ पारी को संभाला। लेकिन रचिन रविंद्र भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक पाए। इसके बाद गायकवाड़ को शिवम दुबे से साथ मिला।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

दो विकेट गिरने के बाद गायकवाड़ और दुबे ने मिलकर रन गति को तेजी से बढ़ाया और ताबड़तोड़ बैटिंग जारी रखी। इस दौरान गायकवाड़ को एक बड़ा जीवनदान भी मिला जब रोहित शर्मा से उनका कैसे छूट गया। दरअसल 12वें ओवर की चौथी गेंद पर गायकवाड़ ने आकाश मधवाल के खिलाफ मिडविकेट पर एक करारा शॉर्ट लगाया। गेंद हवा में थी और उस दिशा में फील्डिंग कर रहे थे रोहित शर्मा।

रोहित ने लंबी दौड़ लगाते हुए, कैच के लिए ड्राइव मारा। उनका हाथ गेंद के नीचे भी आ गया था, लेकिन रोहित गेंद के साथ अपना संतुलन बरकरार नहीं रख पाए, जिससे उनके हाथ से कैच छिटक गया। कैच के लिए रोहित का प्रयास इतना शानदार था कि उनका ट्राउजर भी उतर गया।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment