MI Vs RCB Pitch Report: मुंबई में होगी रोहित-कोहली की भिड़ंत, जाने कैसा होगा वानखेड़े का पिच

MI Vs RCB Pitch Report: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम गुरुवार को आईपीएल के एक और महा मुकाबला का गवाह बनने के लिए तैयार है। इस साल के आईपीएल में 11 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महा मुकाबला खेला जाएगा। वैसे तो यह मुकाबला विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन खास बात यह है कि, अब दोनों ही खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के कप्तान नहीं है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

दोनों टीमो को नए कप्तान संभाल रहे हैं। ऐसे में आप सभी जानना चाहेंगे कि, गुरुवार को वानखेड़े की पिच कैसी हो सकती है। यहां पर बल्लेबाज खूब रन बनेंगे या फिर गेंदबाज बल्लेबाजों को धूल चटाएंगे। चलिए जानते है इस मुकाबले में वानखेड़े की पिच कैसी होने वाली है।

वानखेड़े में यह आईपीएल 2024 का तीसरा मुकाबला

वानखेड़े में अब तक आईपीएल 2024 में दो मुकाबले खेले गए हैं। लेकिन शाम को एक ही मुकाबला खेला गया है और यह दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। पहले यहां शाम को जब राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला हुआ था, तब मुंबई इंडियंस की टीम पहली पारी में 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 125 रन ही बना पाई थी। राजस्थान ने यह मैच जीत जरूर लिया था, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने के लिए उसे 15.3 ओवर लग गए थे। राजस्थान के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर जल्दी आउट हो गए थे। इसके बाद रियान पराग ने पारी को संभाला और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे थे।

वानखेड़े की पिच रिपोर्ट

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां बल्लेबाज खूब चौके-छक्के लगाते हैं। हालांकि, मुकाबले की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को स्विंग के साथ-साथ गति भी मिलता है। लेकिन फिर बल्लेबाज गेंदबाजों पर भारी पढ़ते हुए नजर आता है। इस मैदान पर कई बार हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिले हैं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस स्टेडियम में 200 से अधिक का स्कोर बनाया था। लेकिन फिर भी कप्तान टॉस जीतकर यहां पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

वानखेड़े स्टेडियम IPL Records

विवरणजानकारी
कुल मैच110
पहले बल्लेबाजी जीते गए मैच50
पहले गेंदबाजी जीते गए मैच60
पहली पारी का एवरेज स्कोर169
पहली पारी का एवरेज स्कोर162
सबसे बड़ा स्कोर235/1

    MI Vs RCB किस टीम का पलड़ा भारी

    आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 18 मैचों में जीत दर्ज किया है। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 14 मैच जीते हैं। इन आंकड़ों को देखते हुए, मुंबई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि अब देखना यह है कि, मुंबई इंडियंस अपना दबदबा बनाए रखती है या फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के साथ वापसी करती है। मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच यह मुकाबला काफी ज्यादा रोमांचक होने की उम्मीद है।

    Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
    Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
     

    Leave a Comment