IPL 2024: KKR के 25 करोड़ पानी में गए छपाक….. 4 मैच खेल कर चोटिल हुए मिचेल स्टार्क! कितने मैच से बाहर?

Mitchell Starc injured in CSK Vs KKR match: आईपीएल 2024 का 22वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि, आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी शायद चोटिल भी हो गया है। अगर ऐसा हुआ तो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह बहुत बड़ा झटका होने वाला है। मिचेल स्टार्क से इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स और उनके फैंस को काफी ज्यादा उम्मीद है। लेकिन अब तक वह उम्मीद पर खड़े उतरने में असफल रहे हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

क्या मिचेल स्टार्क हुए हैं चोटिल?

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन में 24.75 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। हालांकि, इस सीजन अब तक उन्होंने अपने दाम के मुताबिक कोई भी काम नहीं किया है। वह बिल्कुल भी लय में नजर नहीं आ रहे हैं। स्टार्क ने अब तक खेले गए तीन मैच (सीएसके वाला मैच छोड़कर) में 11.36 की खराब इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए सिर्फ दो विकेट लिए हैं।

सोने पर सुहागा यह हुआ कि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिचेल स्टार्क गेंदबाजी करते हुए थोड़ी तकलीफ में भी नजर आए। उनको गेंदबाजी करते हुए अपनी पसलियों की तरफ खिंचाव महसूस हुआ। ऐसा कहा जा रहा है कि, उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है। हालांकि, उनकी इंजरी को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन जो तस्वीर हमने स्टार्क की मैदान पर देखी। वह ज्यादा अच्छी नहीं थी। हो सकता है कि, स्टार्क शायद कुछ मैच ना खेल सके।

मिचेल स्टार्क का आईपीएल करियर

मिचेल स्टार्क ने अब तक आईपीएल के 31 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 36 विकेट लिए हैं। मिचेल स्टार्क का यह आईपीएल का तीसरा सीजन है। इससे पहले उन्होंने आखिरी आईपीएल 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खोला था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment