आईपीएल 2025 में महेंद्र सिंह धोनी खेलेंगे या नहीं, उनके सबसे करीबी सुरेश रैना ने किया खुलासा

MS Dhoni Will Play IPL 2025 or not: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 42 साल के एम एस धोनी ने जिस तरह से बल्लेबाजी किया, उसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए। उनकी इस पारी के बाद फैंस के मन में जो सवाल उठ रहे हैं कि, शायद यह उनका आखिरी सीजन होगा अब बदल गए हैं। अब उन्हें लगने लगा है कि, धोनी शायद एक और सीजन खेल लें। यही सवाल जब धोनी के साथी खिलाड़ी से किया गया तो उन्होंने अलग-अलग जवाब दिए।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

रैना ने दी सीएसके फैंस को खुशखबरी

एक मैच में कांमेंट्री के दौरान अनंत सिंह ने एमएस धोनी को लेकर सुरेश रैना और आरपी सिंह से मजेदार सवाल किया। रैना के जवाब ने तो सीएसके के फैंस का दिल ही खुश कर दिया। आरपी सिंह ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि धोनी एक और सीजन खेलेंगे। कुछ हद तक आरपी सिंह की बात सही भी लगती है क्योंकि, मुंबई के खिलाफ मैच के बाद धोनी लंगड़ाते हुए नजर आए थे और रैना ने उनकी मदद की थी। इसके बावजूद रैना से जब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, वह आईपीएल 2025 में खेलेंगे।

IPL 2024 में धोनी की शानदार बैटिंग

धोनी भले ही 42 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनके मैच फिनिशिंग करने का अंदाज आज भी वही पुराना है। दिल्ली और मुंबई के खिलाफ मैच में उनकी बैटिंग ने साबित किया कि, अभी भी उनके अंदर काफी क्रिकेट बची हुई है। धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में 500 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 4 गेंद में 20 रन बनाए थे। उन्होंने हार्दिक के ओवर में हैट्रिक छक्के लगाए। इसके अलावा दिल्ली के खिलाफ उन्होंने 16 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए थे।

ऐसा रहा है धोनी का आईपीएल करियर

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल करियर की बात करें, तो वह 256 मैच खेल चुके हैं। जिसमें उन्होंने 39.24 की औसत और 136.58 की स्ट्राइक रेट से 5,141 रन बनाए हैं। उनके नाम 24 अर्धशतक है और बतौर विकेट कीपर वह सर्वाधिक आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 5 बार आईपीएल का खिताब जीता था। आखिरी बार धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान गुजरात के खिलाफ 2023 फाइनल मुकाबले में संभाली थी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment