IPL 2024 Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने सभी टीमों को दी बड़ी चेतावनी

IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होने वाला है और इसके लिए सभी टीमें अपने तैयारी में जुड़ चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, मुंबई इंडियंस के पहली बार कप्तान बनने वाले हार्दिक पांड्या ने सभी आईपीएल टीमों को चेतावनी दिया है। हार्दिक पांड्या ने कहा है कि, इस सीजन वह ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि, हर कोई याद रखना चाहेगी। हार्दिक का यही न्यूज़ अलर्ट मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर जारी किया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

वीडियो में हार्दिक ने कहा कि

गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस में वापसी करने के बाद हार्दिक पांड्या काफी खुश नजर आए। पिछले 2 साल गुजरात की कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने एक आईपीएल ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। अब मुंबई इंडियंस के बतौर कप्तान मैदान में उतरने के लिए काफी उत्साहित है। हार्दिक पांड्या ने वीडियो में कहा कि, मुझे इस नीली जर्सी से बहुत ही लगाव है। क्योंकि, मैंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत इसी जर्सी के साथ किया था। अब मेरा घर वापसी हुआ है, तो हम ऐसे ब्रांड की क्रिकेट इस सीजन खेलने वाले हैं। जिसे कोई भी भूल नहीं सकेगा।

मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने हार्दिक पंड्या के बारे यह कहा

ड्रेसिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा हार्दिक जानते हैं। वही सीजन कप्तानी को लेकर काफी रोमांचित है। हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं। लेकिन हम जल्द ही फॉर्म में आने की कोशिश करेंगे।

ऐसा रहा है हार्दिक का आईपीएल करियर

हार्दिक पांड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ किया था और इसके बाद साल 2021 तक मुंबई इंडियंस के हिस्सा रहे थे। लेकिन साल 2022 आईपीएल मेगा नीलामी में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने खरीद कर अपनी टीम का कप्तान बनाया था। पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को चैंपियन बना दिया। आईपीएल 2023 सीजन में भी अपनी टीम गुजरात टाइटंस को फाइनल तक पहुंचा था।

हार्दिक की बतौर कप्तान सफलता को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड करके वापस अपने टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद टीम ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया। अब देखना होगा कि, हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के लिए कितने कारगर साबित होते हैं।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस स्क्वाड

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment