पढ़े नीतीश कुमार रेड्डी का जीवन परिचय, उम्र, क्रिकेट करियर और कुछ रोचक तथ्य

Nitish Kumar Reddy Biography in Hindi: नीतीश कुमार रेड्डी एक भारतीय उभरते हुए क्रिकेटर खिलाड़ी हैं। जो टीम में एक बल्लेबाज की भूमिका निभाते हैं. नीतीश कुमार रेड्डी का पूरा नाम काकी नीतीश कुमार रेड्डी है। बचपन से ही उन्हें क्रिकेट से अधिक लगाव था और उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। उनकी मेहनत और लगन में उनके परिवार और उनके पिता का पूरा सहयोग रहा है। हम आपको इस आर्टिकल में नीतीश कुमार रेड्डी के जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। इसलिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

नीतीश कुमार रेड्डी का जीवन परिचय और पारिवारिक जानकारी

नीतीश कुमार रेड्डी के पिता का नाम मुत्याला रेड्डी है। जो हिंदुस्तान जिंक के पूर्व कर्मचारी हैं। नीतीश कुमार रेड्डी का जन्म एक मध्यम वर्गीय हिंदू परिवार में हुआ है। उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट सीखने और एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने के लिए बहुत त्याग किया है। यहां तक की उन्होंने अपनी जॉब को भी अपने बेटे के करियर के लिए छोड़ दिया था। मात्र 5 वर्ष की आयु में ही उनके अंदर क्रिकेट को लेकर प्रतिवाद दिखने लगी थी। उसके पिता ने 5 वर्ष की आयु में उन्हें प्लास्टिक बेट से खेलते देखा था और उसके पिता बहुत प्रभावित हुए थे।

पूरा नामकाकी नितीश कुमार रेड्डी
जन्म तिथि26 मई 2003
जन्म का स्थानआंध्र प्रदेश, विशाखापट्नम
बैटिंग शैलीदाये हाथ के बल्लेबाज़
टीम में भूमिकाबल्लेबाज़
HEIGHT5’ 10” फीट
EYE COLOURकाला
पिता का नाममुत्याला रेड्डी
माता का नामज्ञात नहीं
INSTAGRAMइंस्टाग्राम
बहन का नामज्ञात नहीं
IPL 2024Sunrisers Hyderabad

नीतीश कुमार रेड्डी का जीवन, उम्र और करियर

नीतीश कुमार रेड्डी एक युवा भारतीय क्रिकेटर है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से बहुत करना में दिखाएं हैं। हाल ही में 2024 के आईपीएल में उन्होंने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था। जहां नीतीश कुमार रेड्डी अपनी टीम के लिए बेस्ट फिनिशर के रूप में उभरे। उन्होंने इस सीजन का अपना दूसरा मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था। जिसमें उन्होंने 37 गेंद में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल कर लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 शानदार छक्के भी लगाए हैं।

नीतीश कुमार रेड्डी का जन्म 26 में 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हुआ था। वह अपनी टीम के लिए दाएं हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ माध्यम तेज गेंदबाजी भी कर लेते हैं। लेकिन टीम में उनकी भूमिका बल्लेबाजी का है। नीतीश कुमार रेड्डी हिंदुस्तान जिंक ग्राउंड पर रोजाना सीनियर खिलाड़ियों को क्रिकेट खेलने देखते थे। अपने पिता के सहयोग से वह क्रिकेट देखने पहुंच जाते थे, क्योंकि उनके पिताजी वहां नौकरी करते थे।

अपने बेटे के करियर के लिए पिता ने जब नौकरी छोड़ दी थी। तब उनका ट्रांसफर उदयपुर किया गया था। इसके बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने VDCA कैंप गए और उन्होंने शुरुआती दौर में कुमारा स्वामी और कृष्णा राओ और वटकर कोच के माध्यम से क्रिकेट का ट्रेनिंग लेना शुरू किया था।

नीतीश कुमार रेड्डी अपने पिता के बारे में बताते हैं कि, कैसे उनके पिता ने उनके क्रिकेट करियर को बनाने के लिए अपनी नौकरी तक को छोड़ दिया था। उस वक्त नीतीश कुमार रेड्डी 11 या 12 साल के थे जब उनके पिता का ट्रांसफर उदयपुर कर दिया गया था। लेकिन मेरे क्रिकेट करियर के बारे में पिताजी बहुत सकारात्मक थे की कहीं पॉलिटिक्स की वजह से नीतीश कुमार रेड्डी का कैरियर खराब ना हो जाए। इसलिए उनके पिता ने उन्हें ज्यादा टाइम देना शुरू कर दिया। उनके पिता के इस कार्य की वजह से सब नाराज थे। लेकिन उनके पिता को अपने बेटे पर अटूट विश्वास था।

नीतीश कुमार रेड्डी का घरेलू क्रिकेट करियर

20 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने घरेलू क्रिकेट में बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार रेड्डी को अंडर-12 और अंडर-14 ग्रुप मैच में खेलते हुए, पूर्व क्रिकेटर और सिलेक्ट एमएसके ने देखा और बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ। उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को ट्रेनिंग के लिए एसीए अकाडेमी कडप्पा में बुलाया। जहां उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को मधुसूदन और श्रीनिवास के अंतर्गत क्रिकेट कोचिंग दिलाए।

नागालैंड के खिलाफ किया था ताबड़तोड़ प्रदर्शन

उन्होंने विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2017-2018 टूर्नामेंट में नागालैंड के खिलाफ खतरनाक पारी खेला था। जहां उन्होंने 335 गेंद में 441 रन बनाए थे और पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 1237 रन बनाए थे। उन्होंने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया था और 26 विकेट भी लिए थे। उनके इसी प्रदर्शन की वजह से बीसीसीआई ने उन्हें बेस्ट क्रिकेट अंडर 16 जगमोहन डालमियन अवार्ड से नाबजा था। नीतीश कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पहले खिलाड़ी थे जिन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया हो।

नीतीश कुमार रेड्डी का क्रिकेट करियर

नीतीश कुमार रेड्डी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 2019 -2020 में आंध्र प्रदेश के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने लिस्ट में अपना डेब्यू 20 फरवरी 2021 को 2020-2021 विजय हजारे ट्रॉफी में किया था टी20 क्रिकेट 22 में किया था। नीतीश कुमार रेड्डी का टी20 डेब्यू सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2021-2022 में हुआ था।

बैटिंग करियर

FORMATमैचेइनिंगनॉट आउटरनउच्चतम स्कोरऔसतBFस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
फर्स्ट क्लास1728156615920.96103454.73126012
लिस्ट A2215440360*36.6342395.27042521
T20s8511064126.50104101.920074

बोलिंग करियर

FORMATमैचेसइन्निंग्सबॉल्सरनविकेटबेस्टBBMऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेटचार विकेटपांच विकेट
फर्स्ट क्लास173122221194525/538/11922.963.2242.732
लिस्ट A2220608589143/233/2342.075.8143.400
T20s844282011.7100

आईपीएल 2024 में नितीश कुमार रेड्डी | Nitish Kumar Reddy IPL 2024

आईपीएल 2023 नीलामी में हैदराबाद में नीतीश कुमार रेड्डी को 20 लाख के बेस प्राइस में खरीदा था। 2023 आईपीएल में उन्हें 3 मैचों में शामिल किया गया और एक मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला। जहां उन्होंने 14 रन बनाए थे और 2024 में हैदराबाद ने उनको खेलने का पहला मौका चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिया था। जहां उन्होंने 8 गेंद में 14 रन बनाया। इसके बाद उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ मौका मिला जहां उन्होंने 37 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली इसमें 4 चौके और 5 शानदार छक्के भी शामिल थे।

MATCHBatBowlDateGround
हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स14*05-Apr-2024हैदराबाद
हैदराबाद vs पंजाब किंग्स6409-Apr-2024मुल्लांपुर

नीतीश कुमार रेड्डी के लिए आगे की राह

नीतीश कुमार रेड्डी के आंकड़े बताते हैं कि शानदार प्रतिभा उनके अंदर है। हालांकि, उन्होंने अभी आईपीएल में सिर्फ एक ही मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। नीतीश कुमार रेड्डी से आने वाले मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। नीतीश कुमार 21 साल के है उनके पास काफी वक्त है। नीतीश कुमार रेड्डी का मुकाबला भी आईपीएल के अब तक के स्टार परफॉर्मर मयंक यादव, शशांक सिंह जैसे खिलाड़ियों से ही रहेगा।

  • मौके का उठाएं लाभ: नीतीश कुमार रेड्डी के पास प्रतिभा है और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जो भी अवसर मिले उन पर उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने पहले पायदान को पार कर लिया है और आईपीएल में खेल रहे हैं। आईपीएल में प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिल सकता है।
  • धैर्य के साथ मेहनत करते रहें: क्रिकेट में बहुत कंपटीशन है। ऐसे में लंबे समय तक अच्छा और लगातार प्रदर्शन फायदेमंद होगा। नीतीश कुमार रेड्डी को सब्र के साथ लगातार शानदार प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। जैसे-जैसे वह आगे के मैच खेलेंगे,उन्हें खुद में सुधार लाना होगा। तभी वह भारतीय टीम में खेल पाएंगे।

Conclusion

दोस्तों हमने इस आर्टिकल में नीतीश कुमार रेड्डी के जीवन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का जवाब दे दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। अगर आप नीतीश कुमार रेड्डी के जीवन परिचय से जुडी कोई भी महत्वपूर्ण सवाल या सुझाव चाहते हैं, तो हमें कमेंट अवश्य करें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment