RCB vs LSG Highlights: रफ्तार से आग उगलने वाले मयंक यादव का दिखा कहर, चिन्नास्वामी पर आरसीबी की एक और हार

RCB vs LSG Highlights: आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरी हार मिली है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 28 रनों से हराया है। अपने घरेलू मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगातार दूसरी हार मिली। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बैटिंग मयंक यादव की रफ्तार के सामने पूरी तरह फैल रही। बेंगलुरु अंतिम ओवर में 153 रनों पर ऑल आउट हो गई। मयंक ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिए। रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की यह 4 मैचों में तीसरी हार है जबकि, लखनऊ की टीम ने तीन मैच में दूसरी जीत दर्ज की।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

डिकॉक बल्ले से रहे लखनऊ का नवाब

स्लामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने 56 गेंद में 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेला। डिकॉक ने अपनी पारी में 8 चौके और 5 शानदार छक्के लगाने के साथ पहले विकेट के लिए केएल राहुल (14 गेंद में 20 रन) के साथ 53 रन और मार्कस स्टोइनिस (15 गेंद में 24 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। निकोलस पूरन ने आखिरी ओवर में 21 गेंद में पांच छक्के की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने चार ओवर में महज 27 रन देकर दो विकेट चटकाए। यश दयाल और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली, दयाल ने चार ओवर में सिर्फ 24 रन दिए।

डिकॉक और राहुल ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई। पहले ओवर में रीस टॉप्ली के खिलाफ डिकॉक ने तीन चौके लगाने के बाद सिराज के खिलाफ लगातार गेंद पर छक्के जड़कर अपने इरादा जाहिर कर दिया। राहुल ने पांचवें ओवर में यश दयाल और छठे ओवर में मैक्सवेल की गेंद को दर्शकों के पास भेजा। लेकिन अगली गेंद पर वह फस गए। देवदत्त पडिक्कल का संग्रह इस मैच में भी जारी रहा, जो 11 गेंद में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए।

डिकॉक ने 12वें ओवर में डगर पर चौका के साथ अपना अर्धशतक जबकि, छक्के के साथ टीम का रनों का शतक पूरा किया। इन्होंने इसके बाद स्टोइनिस के साथ रन गति को तेज करने पर ध्यान दिया और कैमरून ग्रीन के ओवर में 19 रन बनाएं। स्टोइनिस ने मैक्सवेल पर छक्का लगाकर डिकॉक के साथ 26 गेंद में अर्धशतकिय साझेदारी पूरी की। मैक्सवेल ने इसी ओवर में स्टोइनिस को आउट कर दिया। टॉप्ली ने 17वें ओवर में डिकॉक की शानदार पारी का अंत किया। लेकिन उनके अगले ओवर में शानदार लय में चल रहे निकोलस पूरन ने हैट्रिक छक्का जड़ दिया। पूरन ने अंतिम ओवर में सिराज के खिलाफ दो छक्के लगाकर टीम के स्कोर को 180 के पार पहुंचाया।

मयंक के आगे आरसीबी के बल्लेबाज नहीं कर पाए बड़ी साझेदारी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने अच्छी शुरुआत दिलाई। शुरुआती चार ओवर में टीम का स्कोर 36 रन हो गया था। लेकिन पांचवें ओवर की पहली गेंद पर चौका मारने के बाद दूसरी गेंद पर विराट कोहली एम सिद्धार्थ का शिकार हो गए, उन्होंने 22 रनों का योगदान दिया था। मयंक यादव छठा ओवर लेकर आए और पहले ही गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने डायरेक्ट हिट मारकर फाफ को आउट कर दिया। दो गेंद बाद ही मयंक ने 151 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से मैक्सवेल को अपना शिकार बनाया।

अगले ओवर में मयंक ने कैमरून ग्रीन (9) को बोल्ड कर दिया। 58 रन पर चार विकेट गिरने के बाद रजत पाटीदार ने पारी संभाली। लेकिन अनुज रावत रन बनाने के लिए जूझ रहे थे। 13वें ओवर में अनुज 21 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। 15वां ओवर मयंक का आखिरी ओवर था, और उन्होंने दूसरी गेंद पर रजत पाटीदार (29) को आउट कर दिया। 16वें ओवर में महिपाल लोमरोर यश ठाकुर को दो छक्के और एक चौका मारा। अगले ओवर में नवीन उल हक को भी एक छक्का और एक चौका मारा।

20 गेंद पर आरसीबी को जीत के लिए 46 रन चाहिए, तभी दिनेश कार्तिक आउट हो गए। 18वें ओवर में मयंक डागर रन आउट हुए और इसी ओवर में लोमरोर का विकेट लेकर यश ठाकुर ने आरसीबी की हार पक्की कर दी। 8 गेंद पर 12 रन बनाने वाले मोहम्मद सिराज के रूप में आरसीबी ने अपना आखिरी विकेट खोया।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment