Rohit Sharma ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए…..

Rohit Sharma Gave a Big Statement About His Injury In The IND vs IRE Match: भारत के कप्तान रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला अर्धशतक लगाने के बाद में रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा अर्धशतक लगाने के बाद चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह अपना कंधा पकड़ कर फिजियो के साथ मैदान से बाहर जाते हुए नजर आए। हालांकि, कप्तान ने मैच के बाद अपनी चोट को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि, उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं है। बस थोड़ी तकलीफ थी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

अपनी पारी की शुरुआत में आक्रामक दिख रहे रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए हैं। शर्मा अपनी पारी के अंत के समय में लय में आते दिखे और उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके लगाए थे। रोहित शर्मा ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरिमनी में भारत की जीत के बारे में बात की और कहा की परिस्थितियों का अंदाजा लगाने के लिए पिच पर कुछ समय बिताना जरूरी था।

Rohit Sharma ने अपनी इंजरी को लेकर दिया बड़ा बयान

इसी बीच आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान न्यूयार्क मैदान की पिच पर उछाल होने की वजह से गेंदबाज जोशुआ लिटिल की एक गेंद रोहित के एल्बो में जाकर लगी थी। इसके बाद रोहित काफी दर्द में दिख रहे थे। फिजियो के मैदान पर अंदर आने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी नहीं करने का फैसला किया।

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद अपनी चोट को लेकर कहा कि, उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है, बस हल्का सा दर्द है। जिसके चलते उन्हें मैदान के बाहर जाने का फैसला किया। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 9 जून को खेलना है। उस बड़े मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का फिट होना बेहद जरूरी है।

रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 मैच में 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 शानदार छक्कों के दम पर 52 रन बनाए। वह रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौटे। हालांकि, रोहित ने लौटने से पहले उन्होंने छक्के लगाने के मामले में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 600 इंटरनेशनल छक्के पूरे किए और एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के जड़ने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment