ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा, शादी, संपत्ति

Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi

ऋतुराज गायकवाड भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ सितारा है। जो कि अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत, आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग और घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। उन्होंने अक्टूबर 2016 को रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए पहली बार रिव्यू किया था। जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुछ ही समय के अंदर उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में अपने आप को एक मजबूत खिलाड़ी के रूप में दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया। जो कि उनकी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों से संभव हुआ।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

दोस्तों यदि आप भी चेन्नई सुपर किंग के ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। तो हमारे इस आर्टिकल (Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi) को पूरा ध्यान से जरूर पढ़ें।

ऋतुराज गायकवाड़ की जीवनी | Ruturaj Gaikwad Biography

ऋतुराज गायकवाड भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारों में से एक है। ऋतुराज गायकवाड एक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। जो घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं। और इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर के लिए खेलते हैं। ऋतुराज गायकवाड़ ने 2023 एशियन गेम में गोल्ड जीतने वाली भारतीय टीम का कप्तानी किया था।

ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म और फैमिली | Ruturaj Gaikwad Birth and Family

ऋतुराज गायकवाड का जन्म 13 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम दशरथ गायकवाड है जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में काम करते थे। उनकी माता सविता गायकवाड एक नगर पालिका स्कूल में पढ़ाती हैं। नके माता-पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 3 जून 2023 को ऋतुराज गायकवाड़ ने उत्कर्ष पवार से शादी रचाई है। उत्कर्ष पवार घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलती है।

ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय और परिवार

नाम (Name)ऋतुराज गायकवाड
पेशा (Profession)भारतीय क्रिकेटर
जन्म (Date Of Birth)शुक्रवार 31 जनवरी 1997
जन्म स्थान (Birth Place)पुणे, महाराष्ट्र ,भारत
राशि (Zodiac Sign)कुंभ
धर्म (Religion)हिंदू
उम्र (Age)26 वर्ष 2023 के अनुसार
नागरिकता (Nationality)भारतीय
गृह नगर (Home Town)पुणे, महाराष्ट्र, भारत
जर्सी नंबर (Jersey Number)31
शैक्षिक योग्यता (Education Qualification)ज्ञात नहीं
पिता का नाम (Father’s Name)दशरथ गायकवाड़
माता का नाम (Mother’s Name)सविता गायकवाड़
पत्नी का नाम (Wife Name)उत्कर्षा
वैवाहिक स्थिति (Marital Status)विवाहित
कुल संपत्ति (Net Worth)$4.5 मिलियन

ऋतुराज गायकवाड़ की शिक्षा | Ruturaj Gaikwad Education Qualification

ऋतुराज गायकवाड़ के अनुसर, उनको माता-पिता ने कभी उन्हें ज्यादा पढ़ाई करने और कम क्रिकेट खेलने के लिए दबाव नहीं बनाया। ऋतुराज ने अपनी शुरुआती शिक्षा जोसेफ हाई स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पुणे की लक्ष्मी बाई नंदगुडे स्कूल से आगे की पढ़ाई की है।

ऋतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट करियर | Ruturaj Gaikwad’s Domestic Career

6 अक्टूबर 2016, 19 साल की उम्र में ऋतुराज गायकवाड़ ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी के दौरान महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में प्रदापन किया था। लेकिन उस सीजन वह ज्यादा मैच नहीं खेल सके थे। क्योंकि एक मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। जिस कारण उन्हें सर्जरी करानी परी और रणजी सीरीज छोड़ना पड़ा था। लेकिन 8 हफ्तों के आराम के बाद 15 फरवरी 2017 को उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में प्रदार्पण किया था। जहां उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला था।

अगले सीजन ऋतुराज गायकवाड को महाराष्ट्र टीम का सलामी बल्लेबाज घोषित किया गया। जिसमें उन्होंने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 110 गेंद में 132 रन बनाकर अपने लिस्ट ए क्रिकेट का पहला शतक जड़ा था। वह टूर्नामेंट में अपने शुरुआती 7 मैचों में 63 की औसत से 444 रन के साथ महाराष्ट्र के लिए श्रेष्ठ रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड महाराष्ट्र टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए थे। 2018-19 घरेलू सत्र, ऋतुराज गायकवाड़ के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ था उन्होंने रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया और इंडिया ए टीम के लिए दावेदार बन गए। उन्होंने 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में 45.62 की औसत से 365 रन बनाए थे।

Ruturaj Gaikwad IPL Career
Ruturaj Gaikwad IPL Career

ऋतुराज गायकवाड़ का आईपीएल करियर | Ruturaj Gaikwad IPL Career

ऋतुराज गायकवाड़ को IPL 2019 के नीलामी में चेन्नई सुपर किंग ने बेस प्राइस 20 लख रुपए में खरीदा था। लेकिन पूरे सीजन वह बेंच पर ही रहे और डेब्यू करने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, उन्हें यूएई में खेले गए IPL 2020 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपना पहला IPL खेलने का मौका मिला था।

लेकिन अपने पहले IPL मैच में वह शून्य पर आउट हो गए थे। उस सीजन उन्होंने 6 मैच खेले और तीन अर्धशतक के साथ चार पारियों में 204 रन बनाए थे। IPL 2021 के सीजन में ऋतुराज गायकवाड को फाफ डु प्लेसिस के साथ ओपनिंग बल्लेबाजी करने का मौका मिला। यह सीजन उनके लिए गेम चेंजिंग सीजन साबित हुआ था। गायकवाड़ 2021 IPL में लगातार शानदार बल्लेबाजी करते रहे और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाते रहे थे।

2 अक्टूबर 2021, गायकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 60 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रनों की पारी खेली थी। जिसके लिए उन्हें “मैन ऑफ द मैच” भी चुना गया था। उन्होंने 2021 आईपीएल टूर्नामेंट में 16 पारियों में 136.26 की स्ट्राइक रेट से चार अर्धशतक और एक शतक की मदद से 635 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम किया था। इसी के साथ ही गायकवाड़ ऑरेंज कप जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी (24 साल 257 दिन) भी बन गए थे। उस सीजन गायकवाड़ को इमरजेंसी प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

IPL 2021 सीजन में ऋतुराज के लाजवाब प्रदर्शन को देखते हुए, चेन्नई सुपर किंग ने उन्हें IPL 2022 नीलामी से पहले 6 करोड रुपए में रिटर्न कर लिया था। IPL 2022 सीजन में गायकवाड़ ने 14 मैचों में 26.29 की औसत और 126.46 के स्ट्राइक रेट के साथ 368 रन बनाए थे। आईपीएल 2023 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 42.14 की औसत और 147.50 के शानदार स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए थे।

Ruturaj Gaikwad’s International Cricket Career
Ruturaj Gaikwad’s International Cricket Career

ऋतुराज गायकवाड़ का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर | Ruturaj Gaikwad’s International Cricket Career

T20 करियर: 2021, घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को भारतीय क्रिकेट टीम में खेलने का मौका मिल गया। ऋतुराज ने 28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना प्रदापन किया था। उन्होंने 18 गेंद पर 21 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में वह 10 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए थे। फरवरी 2022 में ऋतुराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया था। हालांकि गायकवाड़ ने मौका गवा दिया और 8 गेंद में मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए थे।

इसके बाद ऋतुराज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैच में 96 रन बनाए जिसमें विशाखापट्टनम में तीसरे टी20 में 58 रनों का अच्छा स्कोर बनाया था। उन्होंने अब तक भारत के लिए 19 मैच के 17 इनिंग में खेले हैं। जिसमें से वह तीन बार नॉट आउट रहे हैं। और अगर रनों की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने T20 करियर में 35.71 के औसत और 140.06 के स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए हैं जिसमें से उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक भी है। ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक अपने T20 करियर में सर्वाधिक 123 रनों की पारी खेली है।

एकदिवसीय करियर: ऋतुराज ने 6 अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंद में 19 रन बनाए थे। ऋतुराज ने अब तक भारत के लिए सिर्फ 4 वनडे में खेले हैं और 26.5 की औसत से 106 रन बनाए हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ का अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू | Ruturaj Gaikwad’s International Debut

  • T20I डेब्यू: 28 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ, आर.प्रेमदासा स्टेडियम में
  • एकदिवसीय डेब्यू: 6 अक्टूबर 2022 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में
  • टेस्ट डेब्यू: अभी नहीं

ऋतुराज गायकवाड़ का ओवरऑल क्रिकेट करियर | Ruturaj Gaikwad Career Summary

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100200504s6s
ODI4401067126.514573.1001140
T20I1917350012335.71357140.061034920
IPL52515179710139.071326135.52101415973

ऋतुराज गायकवाड़ के नाम कुछ रिकॉर्ड

  • ऋतुराज सीमित ओवर क्रिकेट में एक ही ओवर में सबसे ज्यादा 43 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • गायकवाड़ एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ के नाम नवंबर 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी मैच में एक ओवर में 7 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
  • ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक (220* रन) लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ सबसे युवा खिलाड़ी आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा (635) रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी।

ऋतुराज गायकवाड़ की पसंद और नापसंद | Ruturaj Gaikwad Likes and Dislikes

पसंदीदा क्रिकेटरसचिन तेंदुलकर, क्रिस गेल, शेन वॉर्न और डेविड वॉर्नर
पसंदीदा क्रिकेट स्टेडियम एडिलेड ओवल, ऑस्ट्रेलिया
पसंदीदा अभिनेताअक्षय कुमार और रणवीर सिंह
पसंदीदा अभिनेत्रीदीपिका पादुकोन और माधुरी दीक्षित
पसंदीदा फिल्म3 Idiots
पसंदीदा खानासाउथ इंडियन फूड
पसंदीदा शॉटकवर ड्राइव, फ्लिक शॉट

ऋतुराज गायकवाड़ की शादी | Ruturaj Gaikwad Marriage

ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून 2023 को महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ शादी रचाई थी। उत्कर्ष घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलती है। ऋतुराज गायकवाड और उत्कर्ष की शादी महाबलेश्वर ‘ले मेरिडियन’ नामक होटल में हुई थी। जिसके 1 दिन का रूम का किराया ₹17000 से ₹35000 तक होती है। दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दे की उत्कर्ष महाराष्ट्र टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाती है। 24 साल की उत्कर्षा पवार दाएं हाथ की मीडियम पेसर हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की नेटवर्थ | Ruturaj Gaikwad’s Net Worth

ऋतुराज गायकवाड़ की कुल सम्पत्ति (Net worth)लगभग 30 करोड़ रुपये
वनडे मैच फीस6 लाख रुपये
टी20 मैच की फीस3 लाख रुपये
आईपीएल6 करोड़ रुपये

ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में कुछ रोचक तथ्य | Interesting Facts About Ruturaj Gaikwad

  • ऋतुराज गायकवाड का जन्म और पालन पोषण महाराष्ट्र के पुणे में हुआ है।
  • वह एक हिंदू परिवार से आते हैं और हिंदुत्व को मानते हैं।
  • वह अपने माता-पिता के इकलौते संतान है।
  • उनके माता-पिता ने हमेशा ही उनके क्रिकेट के प्रति फैशन को सराहा है।
  • 13 वर्ष की उम्र से उन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण लेना शुरू किया था।
  • वर्ष 2016 में उन्होंने अपने घरेलू क्रिकेट की शुरुआत की थी।
  • वह एक सेहतमंद व्यक्ति है जो की नियमित वर्कआउट करते हैं।
  • 2019 में हुए, 2019-20 दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम का हिस्सा बने थे।
  • उन्हें अपनी खाली समय में गोल्फ खेलने और नई जगह की यात्राएं करना पसंद है।
  • ऋतुराज गायकवाड महेंद्र सिंह धोनी के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

Conclusion: हमें पूरी उम्मीद है कि आपको ऋतुराज गायकवाड़ का जीवन परिचय | Ruturaj Gaikwad Biography In Hindi पसंद जरूर आया होगा। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न (FAQ)

Q: ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म कब हुआ था?

Ans: ऋतुराज गायकवाड़ ने 2021 मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारी ट्रॉफी में महाराष्ट्र टीम की कप्तानी की थी। ऋतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1977 को पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था।

Q: रुतुराज गायकवाड़ भारत के कप्तान हैं?

Ans: ऋतुराज गायकवाड को 2023 में हुए एशियाई खेल टी20 प्रतियोगिता के लिए भारतीय पुरुष टीम का कप्तान बनाया गया था। और उन्होंने गोल्ड मेडल भारत के लिए जीता था।

Q: रुतुराज गायकवाड़ का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर कितना है?

Ans: ऋतुराज गायकवाड़ ने अब तक आईपीएल करियर में 52 मैच खेले हैं। जिसमें से उन्होंने 39 की औसत और 135 के स्ट्राइक रेट के साथ 1797 रन बनाया है। उनका सर्वाधिक स्कोर 101 रनो का है।

Q: ऋतुराज गायकवाड़ के पिता का नाम क्या है?

Ans: ऋतुराज गायकवाड़ के पिता का नाम दशरथ गायकवाड़ है।

Q: ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी कौन है?

Ans: ऋतुराज गायकवाड़ की शादी 3 जून 2023 को महिला क्रिकेटर उत्कर्षा पवार के साथ हुई थी। ऋतुराज गायकवाड़ के पत्नी का नाम उत्कर्षा पवार है। जो की एक महिला क्रिकेटर है।

Q: ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में किस टीम से खेलते हैं?

Ans: ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग टीम से खेलते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment