SRH Vs MI Full Highlights: अद्भुत, अविश्वसनीय, गेंदबाजों की तबाही….. हैदराबाद ने वह कर दिखाया जो अब तक कोई नहीं कर पाई।

SRH Vs MI Full Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग का हर मैच अपने आप में किसी बॉलीवुड की थ्रिलर फिल्म की तरह दिखता है। लेकिन जो कुछ हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 27 मार्च, 2024 को हुआ वह अद्भुत था। गेंदबाजों के लिए बर्बादी, तबाही का दिन वही बल्लेबाजो के लिए इससे बड़ा दिन नहीं हो सकता था। पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 277 रन ठोकते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

तो दूसरी ओर स्टार खिलाड़ियों से भरी मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज भी कहा कम थे। मैच में रिकॉर्ड 38 छक्के लगे तो फैंस चौके-छक्के की बारिश के बीच अपने शोर से स्टेडियम की दीवारें चटकाते नजर आए। हालांकि मुंबई 5 विकेट पर 246 रन बनाकर मैच हार गई। इस तरह से हैदराबाद ने 31 रन से मैच जीते हुए इस सीजन में अपना खाता खोल लिया है। वही, मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है।

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने दिलाई तूफानी शुरुआत, पहले विकेट के लिए 3.2 ओवर में ठोके 56 रन

भारी भरकम लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने उम्मीद के मुताबिक तूफानी अंदाज में शुरुआत की। दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा ने भुवनेश्वर कुमार को चौका जड़ते हुए बताया कि उन्हें हिटमैन क्यों कहते हैं। अगले ओवर में जयदेव उनादकट को दो छक्के ठोके तो ईशान के बल्ले से भी एक चौका निकला। तीसरा ओवर करने आए स्विंग के सुल्तान कहे जाने वाले भुवि भी रनों का बहाव रोक नहीं सके।

उन्हें ईशान किशन ने लगातार चार गेंद में तीन छक्के और एक चौका जड़ते हुए 23 रन कूट दिए। चौथे ओवर की पहली गेंद पर छक्का उड़ाने के बाद ईशान शाहबाज अहमद की गेंद का शिकार बन गए। उन्होंने 13 गेंद में चार छक्के और दो चौके की मदद से 34 रन ठोके थे। हालांकि अगले ही ओवर में रोहित शर्मा भी जीवनदान के बाद 12 गेंद में तीन छक्के और एक चौक के मदद से 26 रन बनाकर आउट हो गए।

विकेट गिरे, लेकिन रनों का तूफान जारी रहा, तिलक की 24 गेंद में अर्धशतक

दो विकेट मुंबई के जरूर गिर गए थे। लेकिन रनों का अंबार अभी भी जारी था। नमन धीर और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाले रखा। उमरान मलिक सातवां ओवर करने आए तो उन्हें 15 रन पड़ गए। जब की देखते ही देखते मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में 141 रनों का स्कोर स्कोरबोर्ड पर खड़ा कर दिया था। हालांकि, यहां हैदराबाद के पास 148 रन थे। दोनों अपने आप में रिकॉर्ड है। इस बीचनमन धीर को जयदेव ने 30 रनों पर चलता किया, तो मैदान पर आए हार्दिक पांड्या ने भी तेवर दिखाए। उन्होंने 12वीं ओवर में मयंक मारकंडे को छक्का और फिर चौका लगाकर शुरुआत की तो तिलक वर्मा ने 24 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

एक ओर बरसते रहे रन तो दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की धीमी पारी

15वें ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा पेट कमिंग्स के शिकार बने। तो मुंबई दबाब में आ गई। वह 34 गेंद में दो चौके और छह छक्के के दम पर 64 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद हार्दिक पांड्या और टीम डेविड पर जिम्मेदारी आ गई। इस बीच 18 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं आई, इसके बाद टीम डेविड और हार्दिक पांड्या ने कुछ अच्छे शॉट जरूर लगाए। लेकिन जीत से 31 रन दूर रह गए।

टीम डेविड ने 22 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 42 रन ठोके, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 6 गेंद में नाबाद 15 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पंड्या 20 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए, जो टीम की हार की सबसे बड़ी वजह बनी।

सनराइजर्स हैदराबाद के तीन बल्लेबाजों का अर्धशतक, बन गया आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बल्लेबाजों की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 227 रन बनाए। जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा है। सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने शुरू से लेकर आखिर तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जिससे उनकी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 2013 में पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाए गए 5 विकेट पर 263 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने में सफल रही।

ट्रैविस हेड ने 24 गेंद पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 62 रन बनाए। जबकि, अभिषेक शर्मा ने 23 गेंद खेल कर 63 रन बनाए। इसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल है। इन दोनों के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन (34 गेंद पर नाबाद 80 रन, चार चौके, सात छक्के) और एडेन मार्कराम (28 गेंद पर नाबाद 42, दो चौके, एक छक्का) ने 55 गेंद पर 116 रन की अटूट साझेदारी की।

ट्रेविस हेड को मिला जीवनदान, फिर मैदान पर आया तूफान

हेड जब पांच रन पर थे, तब हार्दिक पांड्या की गेंद पर टीम डेविड ने उनका कैच छोड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 17 वर्षीय क्वेना मफाका पर लगातार दो छक्के और दो चौके जड़कर इसका जश्न मनाया। जिससे सनराइजर्स से तीन ओवर में 40 रन बनाने में सफल रहा। मफाका का बेहद महंगे साबित हुए उन्होंने चार ओवर में 66 रन लुटाए। हार्दिक ने इसके तुरंत बाद जसप्रीत बुमराह को आक्रमण पर लगाया और वह स्वयं छोड़ बदलकर गेंदबाजी के लिए आए। उनकी यह रणनीति कारगर साबित हुई और इस बार डेविड ने मयंक अग्रवाल (11) का कैच लेने में कोई गलती नहीं की।

ट्रेविस हेड के तेज अर्धशतक के रिकॉर्ड को अभिषेक शर्मा ने कुछ ही देर में तोड़ डाला

हेड ने हार्दिक के इस ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा। उन्होंने गेराल्ड कोएट्जी का स्वागत दो चौके और एक छक्के से करके 18 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस तरह से सनराइजर्स हैदराबाद में पावर प्ले में एक विकेट खोकर 81 रन बनाए।

सनराइजर्स का पावर प्ले में यह सर्वाधिक स्कोर है। अभिषेक ने पीयूष चावला पर तीन छक्के जड़ते हुए सनराइजर्स का स्कोर 7 ओवर में ही 100 के पार पहुंचा दिया। कोएट्जी ने अगले ओवर में हेड के तूफान पर विराम लगाया। लेकिन अभिषेक अपने पूरे रंग में दिखे। उन्होंने मफाका पर लगातार दो छक्के लगाकर 16 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया तथा सनराइजर्स की तरफ से कुछ देर पहले हेड के बनाए गए रिकार्ड को तोड़ा।

क्लासेन की क्लास नहीं, सुपर क्लास चली, 34 गेंदों में ठोके नाबाद 80 रन

हालांकि, अभिषेक शर्मा अपनी पारी लंबी नहीं खींच पाए और चावल पर एक और छक्का लगाने के प्रयास में मीट विकेट पर कैच दे बैठे। सनराइजर्स ने 10 ओवर में दो विकेट पर 148 रन बनाएं। जो आईपीएल में नया रिकॉर्ड है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के दो बल्लेबाजों क्लासेन और मार्कराम ने जिम्मेदारी संभाली। क्लासेन ने 15वें ओवर में बुमराह पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार तक पहुंचा दिया। क्लासेन ने अपना आक्रामक पारी जारी रखा और 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने शम्स मुलानी पर आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल इतिहास के नए रिकॉर्ड तक पहुंचा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment