Sunil Narine: हमेशा से मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नारायण का प्रदर्शन रहा है शानदार

Sunil Narine Performance Against Mumbai Indians: आज यानी 3 मई को आईपीएल 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात की जाए, तो इस सीजन में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

बता दे कि, मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अब तक खेले गए 10 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में जीत दर्ज कर पाई है। जबकि, 7 मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के 6 अंक है और आईपीएल प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर मौजूद है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए, तो उन्होंने अब तक खेले गए 9 मैचों में से 6 बार जीत दर्ज की है। जबकि, 3 मैचों में उन्हें हर का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण ने शानदार प्रदर्शन किया है। सुनील नारायण ने सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नारायण का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी शानदार रहा है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 21 मैच में 564 रन बनाए हैं। जबकि, 23 विकेट भी लिया है। यही नहीं सुनील नारायण ने मुंबई के खिलाफ दो बार 4 विकेट हासिल किए हैं।

उनका मुंबई इंडियंस के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 4/15 रन रहा है। सुनील नारायण के खिलाफ हमेशा ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को काफी परेशान में होते हुए नजर आते है।

आईपीएल में सुनील नारायण ने रोहित को सात बार किया है आउट

बता दे, रोहित शर्मा और सुनील नारायण के बीच आईपीएल में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। सुनील नारायण ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को सात बार आउट किया है। जबकि, रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बेहतरीन ऑलराउंडर के खिलाफ 20.14 के औसत और 110.15 के स्ट्राइक रेट 114 रन बनाए है। इस सीजन में सुनील नारायण ने बल्लेबाजी से भी काफी कमाल दिखाया है और अगर मुंबई को कोलकाता के खिलाफ मैच जीतना है, तो उन्हें अपनी विरोधी टीम के विकेट जल्द से जल्द गिराने होंगे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment