मुंबई इंडियंस के कप्तान से जुड़े विवाद में, रोहित-हार्दिक के बीच की नाराजगी खत्म

रोहित-हार्दिक में दूर हुए तमाम गिले शिकवे, दो पुराने दोस्त अब फिर से मिलेंगे हाथ। जी हां आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है। रोहित हार्दिक के बीच नाराजगी अब खत्म हो चुकी है। बता दे कि, इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इतिहास का सबसे बड़ा विवाद आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस के कप्तानी को लेकर था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

मुंबई इंडियंस के सभी फैंस चाहते थे कि, रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहे। रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनकर एक बहुत बड़े विवाद को पैदा कर दिया था। लेकिन अब दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई तकरार वाली ये अनबन अब खत्म होते हुए नजर आ रही है। अर्थात रोहित और हार्दिक अब फिर से दोस्त बनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रोहित-हार्दिक के बीच नाराजगी खत्म

बता दे कि, हाल ही में बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए शुरुआती 17 दिनों का मैच शेड्यूल घोषित कर दिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपने मैचों का स्पष्टीकरण सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है और इस पोस्ट में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा दोनों ही खिलाड़ियों को बराबर कद का दिखाया गया है।

बता दे कि, दोनों को मुंबई इंडियंस के लिए बराबर की अहमियत का क्रिकेटर बताया गया है। यह भारतीय टीम के लिए भी एक अच्छी खबर के तौर पर दिख रहा है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के खेमे में शुरू हुई हार्दिक और रोहित की यह लड़ाई अब टीम इंडिया तक भी पहुंचती हुई नजर आ रही थी। जहां पर क्रिकेटर्स के बीच में गुट बनते हुए नजर आ रहे थे।

यदि हम रोहित शर्मा के कद को देखे। तो रोहित शर्मा भारतीय टीम के एक बड़े क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। लंबे समय तक उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए टीम की कप्तानी की है। तो इंडिया के भी मौजूदा समय में वहीं कप्तान है। सभी क्रिकेट फॉर्मेट में जिस कद के वें क्रिकेटर है। उसके हिसाब से मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा की बहुत जरूरत है और शायद यही वजह है कि इस बार मुंबई इंडियंस रोहित के इस कद का सम्मान करते हुए नजर आ रहे हैं।

बता दे कि, रोहित हार्दिक विवाद से BCCI भी नाराज है। इस विवाद से भारतीय टीम मैनेजमेंट नाराज हैं और इसकी बड़ी वजह यह है कि, आईपीएल के 17वें सीजन के ठीक बाद भारतीय टीम को T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रवाना होना है। ऐसे रोहित- हार्दिक विवाद से भारतीय टीम पर भी इसका असर पड़ सकता है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment