भारत के अलावा ग्रुप-ए की कोई भी टीम नहीं जीत सकती है टी20 वर्ल्ड कप, 2007 से कायम ये ट्रेंड

The team facing India in the group match has never been able to win the title: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को ग्रुप -ए में रखा गया है जिसमे पाकिस्तान आयरलैंड यूएस और कनाडा भी शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखा जाए तो, ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी खिताब नहीं जीत पाई है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

यूएस और वेस्टइंडीज की धरती पर खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस टूर्नामेंट में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें 5-5 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से 29 जून तक खेला जाएगा। जबकि भारतीय टीम को पाकिस्तान आयरलैंड यूएस और कनाडा के साथ ग्रुप -ए में शामिल किया गया है।

2007 से कायम ये ट्रेंड, तो ग्रुप -ए के सभी टीमों का जीतने का टूट सकता है सपना

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास को देखा जाए तो, ग्रुप मुकाबले में भारत का सामना करने वाली टीम कभी भी खिताब नहीं जीत पाई है। 2007 से हमने सभी टूर्नामेंट की आंकड़े को इकट्ठा किए, जिसमे यह ट्रेंड उभरकर आया। इस बार भी अगर यह ट्रेंड जारी रहता है तो ग्रुप -ए की सभी टीमों का सपना टूट सकता है।

1St Season Of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। जो दक्षिण अफ्रीका की धरती पर खेला गया था। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमो ने हिस्सा लिया था। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप का पहला संस्करण जीतने में सफलता हासिल की थी। जबकि भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में स्कॉटलैंड पाकिस्तान इंग्लैंड साऊथ अफ्रीका और न्यूज़ीलैण्ड से मुकाबला खेली थी। फिर सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया को 15 रनो से और फाइनल में पाकिस्तान को 5 रनों से हराकर T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही।

2nd Season Of T20 World Cup: टी20 विश्व कप के दूसरे संस्करण का आयोजन 2009 में इंग्लैंड में हुआ था। भारत ने तब बांग्लादेश आयरलैंड वेस्टइंडीज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ ग्रुप स्टेज के मुकाबले खेले थे। हालांकि टीम सेमीफइनल में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान की टीम जीतने में सफल रही। पाकिस्तान ने सेमीफइनल में साऊथ अफ्रीका को 7 रनो से और फाइनल में श्रीलंका 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों का सामना भारत से नहीं हुआ था।

3rd Season Of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे संस्करण का आयोजन वेस्टइंडीज में हुआ था। टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेट में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान ऑस्ट्रेलिया साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज और श्रीलंका से हुआ था। लेकिन फिर एक बार टीम इंडिया ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था। इस बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम पहुंची थी। जहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था। और इंग्लैंड की टीम ख़िताब जीतने में सफल रही। जबकि ग्रुप चरण में इंग्लैंड का सामना भारत से नहीं हुआ था।

4th Season Of T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के चौथे संस्करण का आयोजन 2012 में हुआ था। जिसकी मेजबानी श्रीलंका ने की थी। इस टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में भारत का सामना अफगानिस्तान इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका से हुआ था। इस बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम श्रीलंका और वेस्टइंडीज थी। जहाँ श्रीलंका को वेस्टइंडीज के हाथो का हार का सामना करना पड़ा था। और वेस्टइंडीज की टीम ख़िताब जितने में सफल रही। जबकि वेस्टइंडीज की टीम का सामना ग्रुप चरण में भारत से नहीं हुआ था।

5th Season Of T20 World Cup: 2014 टी20 विश्व कप का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था। इस वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारत का सामना पाकिस्तान बांग्लादेश वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। इस बार फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमें श्रीलंका और भारत थी। जहां भारत को श्रीलंका के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दोनों टीमों का सामना ग्रुप चरण में नहीं हुआ था।

6th Season Of T20 World Cup: 2016 टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत ने की थी। इस वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारत का सामना न्यूजीलैंड-बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान से हुआ था।जिसमें भारतीय टीम ने ग्रुप चरण से आगे बढ़ गई थी। लेकिन सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों भारतीय टीम को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस बार फाइनल में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज का आमना -सामना हुआ। जहाँ वेस्टइंडीज ने कोलकाता में रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीती। जबकि वेस्टइंडीज की टीम का सामना ग्रुप चरण में भारत से नहीं हुआ था।

7th Season Of T20 World Cup: 2021 टी20 विश्व कप का आयोजन ओमान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुआ था। इस वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड पाकिस्तान नामीबिया और स्कोरलैंड से हुआ था। जहाँ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार के चलते भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का आमना -सामना हुआ। हालांकि इस ग्रुप से निकलकर फाइनल में जगह बनाने वाली न्यूजीलैंड टीम भी किताब नहीं जीत सकी। और पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रही।

8th Season Of T20 World Cup: 2022 टी20 विश्व कप की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया ने की थी। इस वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारत का सामना पाकिस्तान नीदरलैंड साउथ अफ्रीका ज़िम्बाम्बे और बांग्लादेश से हुआ था। इस बार भी भारतीय टीम ने ग्रुप चरण से आगे बढ़कर सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। यहाँ भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस ग्रुप से निकलकर फाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान की टीम भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई। और इंग्लैंड की टीम दूसरी बार टी20 विश्व कप की खिताब जीतने में सफल रही।

बता दे कि टी20 वर्ल्ड कप में एक और ट्रेंड अब तक बरकरार है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक कोई मेजबान टीम चैंपियन नहीं बन सकी। इसके आलावा डिफेंडिंग चैंपियन भी कभी ट्रॉफी नहीं जीत सकी, यानी कि कोई भी टीम लगातार दो किताब अब तक नहीं जीत पाई है। आइये देखते हैं टी20 विश्व कप विजेता टीमों की लिस्ट

2007 T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंदर सहवाग, रॉबिन उथप्पा, युवराज सिंह (उपकप्तान), दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, इरफ़ान पठान , युसूफ पठान, पीयूष चावला, जोगिन्दर शर्मा, अजित अगरकर, हरभजन सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, शांताकुमारन श्रीसंत।

टी20 विश्व कप विजेता टीमों की लिस्ट

सालविजेताउप-विजेतामेज़बान देश
2007भारतपाकिस्तानदक्षिण अफ्रीका
2009पाकिस्तानश्रीलंकाइंग्लैंड
2010इंग्लैंडऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज
2012वेस्टइंडीजश्रीलंकाश्रीलंका
2014श्रीलंकाभारतबांग्लादेश
2016वेस्टइंडीजइंग्लैंडभारत
2021ऑस्ट्रेलियान्यूजीलैंडयूएई और ओमान
2022इंग्लैंडपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया

Conclusion

हमें पूरा विश्वास है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे लिखे गए आर्टिकल द्वारा आपको जानकारी हासिल हुई, हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। साथ ही क्रिकेट जगत से जुड़ी किसी भी सवाल या सुझाव के लिए आप हमें कमेंट भी अवश्य करें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment