आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

Top 5 Fastest Century In IPL History: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों द्वारा अब खेल बना दिया गया है। यहां नियम से लेकर पिच तक बल्लेबाजों के पक्ष में होते हैं। यही वजह है कि, रनों की बरसात देखने को मिलती है। आईपीएल में शुरुआत से ही ऐसा होता रहा है। 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाजी ट्रैविस हेड ने सिर्फ 39 गेंद पर शतक ठोक दिया है। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है। इस मौके पर हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं, इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

क्रिस गेल- 30 गेंद

Chris Gayle IPL Fastest Century
Chris Gayle IPL Fastest Century

वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर उन्होंने 175 रन बनाया था। पुणे वारियर्स के खिलाफ उस मैच में गेल टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे। आज तक टी20 में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड गेल के नाम है।

यूसुफ पठान- 37 गेंद

Yusuf Pathan IPL Fastest Century
Yusuf Pathan IPL Fastest Century

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए, मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूसुफ पठान ने यह कारनामा किया था। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक बनाने वाले टॉप 8 बल्लेबाजों में एकमात्र भारतीय हैं। हालांकि, उनकी इस शतकीय पारी के बाद भी राजस्थान को मुंबई के खिलाफ 2010 सीजन के उस मैच में हार मिली थी।

डेविड मिलर- 38 गेंद

David Miller IPL Fastest Century
David Miller IPL Fastest Century

पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए, डेविड मिलर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 38 गेंद पर शतक जड़ा था। 2013 में मोहाली के मैदान पर खेले गए इसी पारी के वजह से उन्हें किलर मिलर का नाम भी मिला था। 10वें ओवर में 64 रन पर 4 विकेट होने वाले पंजाब ने उस मैच में 191 का लक्ष्य 18 ओवर में ही हासिल कर लिया था।

ट्रेविस हेड- 39 गेंद

Travis Head IPL Fastest Century
Travis Head IPL Fastest Century

इस लिस्ट में ट्रेविस हेड का नाम आईपीएल 2024 में शामिल हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 39 गेंद में शतक ठोका। एक समय वह 12 गेंद पर 16 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन अगली 27 गेंद पर उन्होंने 85 रन बनाकर शतक पूरा कर लिया।

एडम गिलक्रिस्ट- 42 गेंद

Adam Gilchrist IPL Fastest Century
Adam Gilchrist IPL Fastest Century

डेक्कन चार्जर्स के लिए खेलते हुए एडम गिलक्रिस्ट ने पहले ही सीजन में 42 गेंद पर शतक ठोक दिया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में उन्होंने 47 गेंद पर नाबाद 109 रन बनाए थे। उनके इस पारी में 10 छक्के शामिल थे। 155 रनों का लक्ष्य डेक्केन ने 12 ओवर में ही बिना विकेट खोए हासिल कर लिया था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment