आईपीएल 2024 में हार्दिक की जगह कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान

IPL 2024 की शुरुआत होने से पहले ही मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, मीडिया रिपोर्टर्स के मुताबिक IPL 2024 में हार्दिक पांड्या का खेलना मुश्किल है। 

हालांकि, इसको लेकर मुंबई इंडियंस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अगर नए कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेलते हैं। तो टीम का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर चर्चाएं शुरू है।

हार्दिक की गैरमौजूदगी में पहले दावेदार मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा है। 

रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तानो में से एक है जिन्होंने मुंबई इंडियंस को पांच ट्रॉफी जीताई है।

ऐसे में मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी का मौका दे सकते हैं। 

सूर्यकुमार यादव भी हार्दिक पांड्या की जगह टीम का नेतृत्व कर सकते हैं। 

इन्होंने हाल ही में भारतीय टीम को T20 सीरीज जीताया है। 

मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह कप्तानी के तीसरे विकल्प हो सकते हैं। जो की काफी अनुभवी है। 

जसप्रीत बुमराह काफी लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और टीम का उन पर भरोसा बना हुआ है।

Swipe Up To Read More Stories

Arrow