Hardik Pandya IPL 2024: IPL 2024 हार्दिक पांड्या खेलेंगे या नहीं, सामने आया बड़ी खबर

Hardik Pandya IPL 2024: मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2024 में खेलने को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के बाद मुंबई इंडियंस की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है। मगर पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के फैंस भी इस खबर के बाद थोड़ा खुश दिखाई दे रहे हैं। यह अपडेट हार्दिक पांड्या के आईपीएल में खेलने को लेकर आई है। तो चलिए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को हाल ही में गुजरात से ट्रेड करके वापस अपनी टीम में शामिल किया है। मगर IPL नीलामी से कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटकर हार्दिक पांड्या कोटीम की कप्तानी सौंप दी गई है। जब से MI ने हार्दिक को टीम का कप्तान बनाया है। तब से ही मुंबई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। रोहित शर्मा के फैंस बहुत गुस्से में नजर आ रहे हैं। और यहां तक की सड़कों पर भी उतर आए हैं। रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

हालांकि, अब रोहित शर्मा के फैंस के दिलों को थोड़ा राहत मिला है। क्योंकि आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या के खेलने को लेकर एक बहुत बड़ी अपडेट सामने आई है। हार्दिक वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। और वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। इसके बाद से अभी तक पांड्या किसी भी सीरीज में नहीं खेल पाए हैं। अब हार्दिक पांड्या के आईपीएल के आगामी सीजन IPL 2024 में भी खेलने पर बड़ी खबर सामने आई है।

Will Hardik Pandya play in IPL 2024 or not? (हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं?)

वर्ल्ड कप के दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। और इसके बाद कोई भी मैच नहीं खेले है। अब जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाली T20 सीरीज से भी हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं। क्योंकि वह अभी तक पूरी तरह से चोट से उभर नहीं पाए हैं। यह खबर पीटीआई की नई रिपोर्ट से सामने आई है।

इसमें कहा गया है कि हार्दिक की आईपीएल से पहले ठीक होने की संभावना नहीं है। और वें आईपीएल 2024 से बाहर हो सकते हैं। इस खबर का पता लगने के बाद रोहित शर्मा के फैंस काफी खुश हो गए हैं। क्योंकि जब से रोहित से कप्तानी छिन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। तब से रोहित जे फैंस गुस्से में है।

हार्दिक के बाद कौन होगा मुंबई इंडियंस का कप्तान?

आईपीएल 2024 से अगर हार्दिक पांड्या बाहर होते हैं। तो उनकी जगह मुंबई इंडियंस बिस्फोटक बल्लेबाज और उप कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सोप सकती है। क्योंकि मुंबई इंडियंस टीम के उप कप्तान सूर्यकुमार यादव है। आईपीएल 2023 में भी जब रोहित शर्मा कुछ मुकाबले में नहीं खेले थे। तब टीम की कप्तानी सूर्या ने ही की थी। मुंबई ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है। कि रोहित शर्मा अब टीम में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे। जिसके चलते रोहित के दोबारा कप्तान बनने की गुंजाइश बहुत कम हो गई है।

हार्दिक के जाने से मुंबई को बड़ा नुकसान

हाल ही में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात से वापस लाकर अपने टीम में शामिल किया है। हार्दिक मुंबई इंडियंस के मध्यक्रम को बखूबी संभाल लेते हैं। और हार्दिक गेंदबाजी भी अच्छी कर लेते हैं। इसके अलावा हार्दिक पांड्या मैच फाइनेंसर का भी रोल बहुत अच्छे से निभाते हैं।

अगर हार्दिक आईपीएल 2024 से बाहर हो जाते हैं। तो मुंबई के लिए यह बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। क्योंकि उनका चैंपियन बनने का सपना टूट सकता है। हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में गुजरात टाइटंस को पहली बार में ही चैंपियन बनाया था। और इसलिए अब उनको मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई है।

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई की टीम स्क्वाड

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment