क्यों ऋषभ पंत को आईपीएल में किया गया बैन

स्लो ओवर रेट यह वह शब्द है, जिनका नाम सुनकर आईपीएल के सभी 10 टीमों के कप्तान डर से कांप सकते हैं।

आईपीएल ने जो इस गलती के लिए सजा बनाई है, वह बहुत सख्त है।

इस गलती की वजह से हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन और साथ ही में 30 लाख का जुर्माना लगा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में तीन बार यह गलती कर चुके हैं।

जिस वजह से ऋषभ पंत के ऊपर बैन लगा दिया है।

पंत ने सबसे पहले यह गलती चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ की थी।

जहां पंत पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था।

उसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गलती की थी।

जिस वजह से उनके ऊपर 23 लाख रुपए का जुर्माना लगा था।

इसके बाद उन्होंने अब राजस्थान के खिलाफ वही गलती दोहराई, तो उनके ऊपर अब एक मैच का बैन लगा है।

राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 117 मिनट में 20 ओवर फेंके थे।

Swipe Up To Read More Stories

Arrow