क्या है ये स्लो ओवर रेट, जिस वजह से ऋषभ पंत को आईपीएल में कर दिया गया बैन

What is Slow Over Rate: स्लो ओवर रेट यह वह शब्द है, जिनका नाम सुनकर आईपीएल के सभी 10 टीमों के कप्तान डर से कांप सकते हैं। कोई भी कप्तान आईपीएल मैचों के दौरान यह गलती नहीं करना चाहता है। क्योंकि, आईपीएल ने जो इस गलती के लिए सजा बनाई है, वह बहुत सख्त है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

इस गलती की वजह से हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर एक मैच का बैन और साथ ही में 30 लाख का जुर्माना लगा है। लेकिन अभी भी बहुत से हमारे फैंस ऐसे होंगे, जिन्हें इस नियम के बारे में अच्छे से पता नहीं होगा। तो चली आज हम आपको स्लो ओवर रेट के बारें में बताते है। स्लो ओवर रेट के बारें में सभी जानकारी पाने के लिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

क्या होता है स्लो ओवर रेट? | What is Slow Over Rate

दरअसल आईपीएल में स्लो ओवर रेट का नियम समय पर क्रिकेट मैच पूरा करवाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस नियम के तहत गेंदबाजी करने वाली टीम को 90 मिनट के अंदर 20 ओवर खत्म करने होते हैं। इन 90 मिनट में स्ट्रैटेजिक टाइम आउट और डीआरएस लेने का समय शामिल नहीं होता है।

स्ट्रैटेजिक टाइम आउट और डीआरएस लिए जाने पर ओवर रेट मीटर उसी वक्त रोक दिया जाता है। लेकिन 90 मिनट में 20 ओवर पूरे नहीं होते हैं, तो कप्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाता है। वही, जरूरत पड़ने पर इस नियम के तहत बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया जाता है।

स्लो ओवर रेट में दोषी पाए जाने पर BCCI लेता है कड़ा एक्शन

अगर कोई टीम नियमित समय के अंदर 20 ओवर का खेल पूरा नहीं कर पता है, तो वह बचे हुए ओवरों में टीम को 4 की जगह 5 खिलाड़ी 30 गज के सर्कल के अंदर रखने पड़ते हैं। वहीं पहली बार यह गलती करने पर कप्तान के ऊपर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, दूसरी बार यही गलती फिर से करने पर कप्तान पर 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाता है। साथ ही टीम के अन्य खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया जाता है।

वहीं तीसरी बार यह गलती करने पर कप्तान पर 30 लाख रुपए के साथ एक मैच का बैन लगाया जाता है। इसके साथ ही टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12-12 लाख या उनकी मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया जाता है। वहीं, अगर कोई कप्तान चौथी बार यह गलती करता है, तो उसे अधिक मैचों के लिए बैन किया जाता है।

ऋषभ पंत पर क्यों लगा बैन?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में तीन बार यह गलती कर चुके हैं, जिस वजह से उनके ऊपर बैन लगा दिया है। पंत ने सबसे पहले यह गलती चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ की थी, जहां उन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। उसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गलती की, जिस वजह से उनके ऊपर 23 लाख रुपए का जुर्माना लगा था। इसके बाद उन्होंने अब राजस्थान के खिलाफ वही गलती दोहराई, तो उनके ऊपर अब एक मैच का बैन लगा है। राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्होंने 117 मिनट में 20 ओवर फेंके थे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment