Who Is The King Of IPL | यहाँ देखें कौन है आईपीएल का किंग?

Who Is The King Of IPL: आईपीएल का किंग कौन है? अक्सर आईपीएल के प्रशंसक इस सवाल को लेकर गूगल पर सर्च करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक कहते हैं कि, आईपीएल का किंग महेंद्र सिंह धोनी है। वही, किंग कोहली के प्रशंसक कहते हैं कि, आईपीएल का किंग विराट कोहली है। इसी को देखते हुए रोहित शर्मा के प्रशंसक कैसे पीछे रह सकते हैं। रोहित शर्मा के प्रशंसक भी कहते हैं कि, आईपीएल का किंग रोहित शर्मा है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताएंगे कि Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग?। जैसा कि आप सब जानते हैं कि, किंग केवल एक ही हो सकता है। तो इस सवाल का जवाब देने के लिए हम आईपीएल के सबसे शानदार खिलाड़ी के रिकॉर्ड को देखते हुए हम आपको बताएंगे कि Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग?।

Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग?

आईपीएल में दुनिया के बड़े से बड़े खिलाड़ी खेलते हैं और एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। इसलिए आईपीएल को दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट कहा जाता है। जब आईपीएल के बेस्ट टीम बनाम वेस्ट टीम का मैच होता है। तो मैच काफी रोमांचक होता है और देखने वाले को भरपूर मनोरंजन मिलता है। आईपीएल में कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जैसे धोनी, कोहली, रोहित शर्मा, क्रिस गेल, सुरेश रैना, डेविड वार्नर, सचिन तेंदुलकर आदि यह सभी खिलाड़ियां आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। जो आईपीएल को महान टूर्नामेंट बनाते हैं। अगर आप जानना ना चाहते हैं कि Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग?। तो आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

1. विराट कोहली (Virat Kohli)

IPL King Virat Kohli
IPL King Virat Kohli

विराट कोहली विश्व के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है। इन्होंने आईपीएल साल 2011 से 2021 तक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम की कप्तानी संभाली है। विराट की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम का जीत प्रतिशत 48.16% रहा है।

विराट कोहली आईपीएल में अब तक 237 मैच खेले हैं। जिसमें इन्होंने 37.25 की औसत और 130.0 के स्ट्राइक रेट के साथ 7263 रन बनाए हैं। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में 5 शतक और 47 अर्धशतक भी लगाया है। विराट कोहली का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन रहा है। विराट कोहली आईपीएल के शुरुआती सीजन से अब तक केवल एक ही फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलते हैं। वह फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है।

2. महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni)

Mahendra Singh Dhoni
Mahendra Singh Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान में से एक है। और चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज भी है। एमएस धोनी आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तानी करते हैं। धोनी बल्लेबाजी के रूप में कम लेकिन कप्तान के रूप में आईपीएल का सबसे सफल खिलाड़ी रहा है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है। एस धोनी ने अब तक आईपीएल के 16 सीजन में 10 बार अपनी टीम को फाइनल में जगह दिलाई है।

अगर महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी के बात करें तो वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हैं। इसके बावजूद उन्होंने आईपीएल में 250 मैच खेले हैं। जिसमें 38.79 की औसत और 135.92 के स्ट्राइक रेट के साथ 5082 रन बनाए हैं। उन्होंने आईपीएल करियर में 24 अर्धशतक लगाए हैं उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। उसके आईपीएल करियर में 249 छक्के और 349 चौके शामिल है।

3. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

Rohit Sharma
Rohit Sharma

रोहित शर्मा आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान है और मुंबई इंडियंस के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज भी है। रोहित शर्मा को आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस का कप्तानी सोपा गया था। इन्होंने अपने कप्तानी के पहले सीजन में ही मुंबई इंडियंस को विजेता बना दिया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस अब तक पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर चुका है।

रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 243 आईपीएल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 29.58 की औसत और 130.05 के स्ट्राइक रेट के साथ 6211 रन बनाया है। आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 1 शतक और 42 अर्धशतक लगाया है। उनके सफल आईपीएल करियर में 554 चौके और 257 छक्के शामिल है।

Who is the king of IPL | आईपीएल का किंग कौन है?

आईपीएल दुनिया का सबसे ज्यादा पसंदीदा क्रिकेट टूर्नामेंट है। जो भारत में खेला जाता है। आईपीएल का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है। इस टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और शानदार प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में यह बताना काफी मुश्किल होगा कि, आईपीएल का किंग कौन है। लेकिन आज हम अपने रिसर्च के मुताबिक आपको बताएंगे कि, सच में Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग?

आईपीएल के टॉप तीन खिलाड़ियों का रिकॉर्ड देखकर हम यह कह सकते हैं कि, विराट कोहली को आईपीएल का किंग कहा जाता है। विराट कोहली ने आईपीएल में कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। जो कि एक अटूट रिकॉर्ड है। विराट कोहली को आईपीएल का रन मशीन भी कहा जाता है। लेकिन आईपीएल में और भी बहुत सारे खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अपनी टीम के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। जैसे महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, डेविड वार्नर इत्यादि यह सभी खिलाड़ी आईपीएल के महापुरुषों में से एक है।

सारे रिकॉर्ड को देखने के बाद विराट कोहली को आईपीएल का किंग कहा जा सकता है। हम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को आईपीएल का किंग कहते हैं। विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में सबसे अधिक रन (7263 रन) बनाया है। विराट कोहली ही एक ऐसे खिलाड़ी है जो आईपीएल के पहले सीजन से एक ही फ्रेंचाइजी टीम के लिए खेलते हैं। और वह फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंज बैंगलुरु है।

Who Is The King Of IPL Captain | आईपीएल का किंग कैप्टन कौन है?

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का सबसे बेहतरीन कप्तान है। धोनी ने आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीता है। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है और चेन्नई ही एक ऐसी टीम है जो एमएस धोनी की कप्तानी ने सबसे ज्यादा आईपीएल फाइनल खेली है। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स 1को 0 बार आईपीएल के फाइनल तक पहुंचा है। एमएस धोनी ने आईपीएल में 250 मैच खेला है और 5082 रन बनाए हैं और आईपीएल के सबसे महान फिनिशर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का चैंपियन बनाया है।

Conclusion

हमने इस आर्टिकल में Who Is The King Of IPL | कौन है आईपीएल का किंग? से जुड़ी सभी सवालों का रिकॉर्ड को देखते हुए जवाब दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आपके मन में इस आर्टिकल से जुड़ी कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Who Is The King Of IPL (FAQ)

Q: आईपीएल में असली राजा कौन है?

Ans: आईपीएल इतिहास के 16 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। इन्होंने अपने आईपीएल करियर में 237 मैच खेले हैं इसमें उन्होंने 7263 रन बनाए हैं। इसलिए विराट कोहली को आईपीएल का किंग कहा जाता है।

Q: आईपीएल नंबर 1 बल्लेबाज का राजा कौन है?

Ans: आईपीएल नंबर 1 बल्लेबाज विराट कोहली हैं। ये 237 मैचों में 7263 रन के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Q: आईपीएल का बाप कौन है 2023?

Ans: साल 2023 तक मुंबई इंडियंस को आईपीएल का बाप कहा जाता था। लेकिन साल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर लिया और अब आईपीएल का बाप चेन्नई सुपर किंग्स को कहा जाता है।

Q: आईपीएल में मुंबई का बाप कौन है?

Ans: आईपीएल में मुंबई का बाप चेन्नई सुपर किंग्स को कहते हैं। क्योंकि, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस से ज्यादा बार गई है और ट्रॉफी के मामले में भी मुंबई इंडियंस के बराबर है।

Q: आईपीएल में सबसे महंगा प्लेयर कौन है?

Ans: आईपीएल 2024 की नीलामी में खिलाड़ियों पर खूब पैसों की बरसात हुई। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनको 24.75 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया है।

Q: आईपीएल के सबसे सफल कप्तान कौन है?

Ans: आईपीएल इतिहास का सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 16 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को 10 बार फाइनल में पहुंचा है और पांच बार खिताब अपने टीम के नाम किया है।

Q: आईपीएल में सबसे कम उम्र का कप्तान कौन है?

Ans: आईपीएल में सबसे कम उम्र के कप्तान बनने वाले खिलाड़ी की लिस्ट में शुभमन गिल शामिल है। शुभमन गिल को आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस ने कप्तान नियुक्त किया है। शुभमन गिल 24 साल की उम्र में गुजरात टाइटंस के कप्तान बने हैं।

Q: मुंबई इंडियंस के पास कितनी ट्रॉफी है?

Ans: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है।

Q: भारत का सबसे अच्छा कप्तान कौन है?

Ans: भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने सभी आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम किया है। साल 2007 में धोनी ने कप्तानी करते हुए टी20 विश्व कप अपने टीम के नाम किया था। जबकि, साल 2011 में धोनी ने कप्तानी करते हुए विश्व का भारतीय टीम के नाम किया था।

Q: क्या आईपीएल सबसे अमीर लीग है?

Ans: आईपीएल क्रिकेट की दुनिया का सबसे अमीर लीग है। आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई और बहुत जल्द ही आईपीएल 17वां सीजन IPL 2024 शुरू होने वाला है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment