आईपीएल 2024 के बाद कौन बनेगा महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी? काशी विश्वनाथन ने बताया क्या चाहते हैं सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शुरुआत 22 मार्च से हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि, फ्रेंचाइजी में महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी को लेकर बातचीत चल रही है। उन्होंने बताया कि सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन का इसको लेकर क्या मत है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का नेतृत्व महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होने वाला है। लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम भविष्य की ओर देखना चाहेगी। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में खिताब जीता था। इसके बाद भी धोनी ने संन्यास नहीं लिया था। वह घुटने की सर्जरी करने के बाद एक बार फिर 2024 में खेलने के लिए तैयार है। इससे पहले काशी विश्वनाथन ने बताया कि, महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी को लेकर क्या चर्चा चल रही है? एन श्रीनिवासन क्या चाहते हैं?

काशी विश्वनाथन ने क्या कहा?

काशी विश्वनाथन ने एस बद्रीनाथ के यूट्यूब चैनल पर कहा “देखिए अंदरखाने बात चीत हुई है लेकिन श्रीनिवासन इसे लेकर बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि, कप्तान और उप कप्तान नियुक्तियों के बारे में बात ना करें। इसका फैसला कोच और कप्तान पर छोड़ दिया जाए। उन्हें निर्णय लेने दीजिए और जानकारी मुझे तक पहुंचने दीजिए। फिर मैं आप सबको बताऊंगा। उन्होंने कहा कि, कप्तान और कोच फैसला करेंगे और हमें निर्देश देंगे तब तक हम सब चुप रहे।”

आईपीएल 2024 के लिए क्या है महेंद्र सिंह धोनी का प्लान?

काशी विश्वनाथन ने आगे बताया कि आईपीएल 2024 के लिए महेंद्र सिंह धोनी का क्या प्लान है। उन्होंने कहा, ” हमने हमेशा नॉकआउट के लिए क्वालिफाई करने पर ध्यान केंद्रित किया है। यही हमारा पहला उद्देश्य है। इसके बाद यह उस दिन के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। हम अब भी उसका पालन कर रहे हैं। हर सीजन से पहले एमएस धोनी हमसे कहते हैं कि, पहले हमें लीग मैचों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। हम नौका आउट के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे। हां दबाव तो है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हमारी निरंतरता के कारण अधिकांश खिलाड़ी इस दबाव को झेलना सीख गए हैं।

    Chennai Super Kings 2024 Squad | चेन्नई सुपर किंग्स 2024 टीम

    चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): एमएस धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, समीर रिज़वी, डेरिल मिशेल, मुस्तफिजुर रहमान अवनीश राव अरावली।

    Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
    Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
     

    Leave a Comment