WI vs UGA Pitch Report In Hindi: प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना की पिच पर ऐसा रहेगा बैटर्स-बॉलर्स का कॉन्बिनेशन, जाने पिच रिपोर्ट

WI vs UGA Pitch Report In Hindi: टी20 विश्व कप 2024 के18वें मुकाबले में वेस्टइंडीज और युगांडा की टीम प्रोविडेंस स्टेडियम में आमने-सामने होने वाली है। तो इस मुकाबले से पहले ही हम आपको प्रोविडेंस स्टेडियम के पिच मिजाज के बारे में बताने वाले हैं। तो आइये जानते है..

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

टी20 विश्व कप 2024 के शुरुआत के आठेवें दिन का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज बनाम यूगांडा के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार 9 जून रविवार सुबह 6:00 से खेला जाएगा। तो इससे पहले प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना के पिच पर तीन टी20 मुकाबले खेले गए हैं। तो आइये जानते है। इन तीन टी20 मुकाबलों में गुयाना की पिच पर कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

यहां जाने गुयाना की पिच पर तीनों मुकाबलाओं में कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन (प्रोविडेंस स्टेडियम गुयाना पिच रिपोर्ट)

प्रोविडेंस स्टेडियम (गुयाना) की यह पिच शुरूआती ओवरों में बल्लेबाज़ों के लिए थोड़ा कठिन माना जाता है। यहां की पीच सतह थोड़ी धीमी है। यही कारण है कि यहां पर तेज गेंदबाज के साथ-साथ स्पिन गेंदबाज़ का भी जमकर बोलबाला रहा है। इस पिच पर चेंज करना मुश्किल नजर आता है।

दरअसल, इस पिच पर अब तक टी20 वर्ल्ड कप के तीन मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पहला मुकाबला अफ़ग़ानिस्तान बनाम युगांडा के बीच टी20 विश्व कप का 5वां मुकाबला खेला गया था। जहां अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जबाब में 10 विकेट के नुकसान पर केवल 58 रन ही बना पाई। इस मैच में कुल 15 विकेट गिरे थे। जिसमे तेज गेंदबाज़ो ने 9 और स्पिन गेंदबाज़ो ने 6 विकेट झटके थे। तो वही कुल मिलाकर 241 रन बने थे। जिसमें 6 छक्के और 13 चौके भी लगे थे।

वही दूसरा मुकाबला पापआ न्यू गिनी और युगांडा के बीच खेला गया था। जहाँ पप्पुआ न्यू गिनी की टीम ने 19 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 77 रनो का लक्ष्य दिया। जबकि युगांडा की टीम ने 77 रनो का पीछा करने में, 18 ओवर खेलकर 7 विकेट खो दिये थे। इस मैच में कुल 17 विकेट गिरे थे। जिसमे तेज गेंदबाज़ो ने 12 और स्पिन गेंदबाज़ो ने 5 विकेट झटके थे। तो वही कुल मिलाकर 155 रन बने थे। जिसमें 1 छक्के और 4 चौके भी लगे थे।

जबकि तीसरा मुकाबला अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। जहाँ अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रनों का स्कोर कर किया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 75 रन ही बना पाई। इस मैच में कुल 16 विकेट गिरे थे।

जिसमे तेज गेंदबाज़ो ने 9 और स्पिन गेंदबाज़ो ने 6 विकेट झटके थे। और एक रन ऑउट का सीकर भी हुए थे। तो वही कुल मिलाकर 234 रन बने थे। जिसमें 10 छक्के और 15 चौके भी लगे थे। तो इससे साफ-साफ पता चल रहा है कि यहां चेज करना कितना मुश्किल हो जाता है। यहां टॉस जितकर पहले बल्लेबाजी करना चेज करने की तुलना थोड़ा फायदेमंद होगी। यह पिच ओवरऑल बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों की नजरिया से लगभग संतुलित है। और इस पिच पर टीम के कंडीशन के हिसाब से आप बल्लेबाजी और गेंदबाजी को चुन सकते हैं।

  • कुल मैच- 3
  • पहले बल्लेबाजी जीते गए मैच- 2
  • पहले गेंदबाज़ी जीते गए मैच- 1
  • पहली पारी का औसत स्कोर- 210
  • दूसरी पारी का औसत स्कोर- 105
  • हाईएस्ट स्कोर- 183/5 AFG vs UGA
  • लोएस्ट स्कोर- 77/10 PNG vs UGA

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

वेस्टइंडीज स्क्वाड: रोवमन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरन हेटमायर, जेसन होल्डर, शे होप, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, ब्रेंडन किंग, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

युगांडा स्क्वाड: ब्रायन मसाबा (कप्तान), रियाजत अली शाह (उप-कप्तान), केनेथ वैसवा, दिनेश नकरानी, फ्रैंक एनसुबुगा, रौनक पटेल, रोजर मुकासा, कॉसमास कयेवुता, बिलाल हसुन, फ्रेड अचेलम, रॉबिन्सन ओबुया, साइमन सेसाजी, हेनरी सेसेनडो, अल्पेश रमजानी और जुमा मियाजी।

Conclusion

हमें पूरा विश्वास है कि, आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। अगर हमारे लिखे गए आर्टिकल द्वारा आपको जानकारी हासिल हुई हो, तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। साथ ही क्रिकेट जगत से जुड़ी किसी भी सवाल या सुझाव के लिए आप हमें कमेंट भी अवश्य करें। क्रिकेट की खबरों को सबसे पहले जानने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment