एमएस धोनी IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं, जानिए CSK के CEO का बड़ा बयान

Will MS Dhoni Play IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। है कि, टीम इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बन पाई। बता दे आईपीएल 2024 के शुरुआत होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार सलामी बल्लेबाजी ऋतुराज गायकवाड़ को अपना कप्तान नियुक्त किया था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन के शुरू होने से पहले कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का मौका मिला। पिछले काफी सीजन से महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर काफी चर्चाएं चल रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मार दी थी। जिसके बाद सभी लोगों को लगा था कि, अब अनुभवी खिलाड़ी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट से संन्यास ले लेंगे।

हालांकि धोनी ने खुलासा किया कि, वह 2024 सीजन में भी खेलते हुए नजर आएंगे। इसके बाद चेन्नई के सभी फैंस काफी उत्साहित हो गए थे। अब जब चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ से बाहर हो गई है, तब सभी लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि, क्या एस धोनी आईपीएल 2025 सीजन में खेलेंगे?, एमएस धोनी के आईपीएल 2025 में उपलब्धता को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक काशी विश्वनाथन ने बड़ा खुलासा किया है।

काशी विश्वनाथन ने चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो के जरिए बताया कि, ‘मुझे इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है और इसका जवाब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी दे सकते हैं। यही सवाल हमारा भी उनसे है और हम उनके फैसले का सम्मान करेंगे। जैसे कि हम सब जानते हैं कि धोनी ने फैसला ले लिया है और वो सही समय पर इस बात का खुलासा कर देंगे। हम भी यही चाहते हैं कि अनुभवी खिलाड़ी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अगले साल भी उपलब्ध रहे।’

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment