Women T20 World Cup Schedule 2024: आईसीसी वूमेन टी20 विश्व कप के 9वें सीजन के लिए 10 टीमों को पांच पांच करके दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर -1 के साथ ग्रुप-ए में शामिल है। जबकि ग्रुप-बी में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और क्वालीफायर-2 शामिल शामिल है। आठ टीमों के आलावा शेष दो टीमों का चयन क्वालीफायर के आधार पर होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश करेगी।
आईसीसी ने इस साल वूमेन टी20 वर्ल्ड कप को लेकर कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश करेगी। टूर्नामेंट की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी और फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को बांग्लादेश की राजधानीनगर ढाका में खेला जाएगा। इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम ग्रुप-ए में शामिल है। जहाँ भारत अपना मुकाबला 4 अक्टूबर को सिलहट में न्यूजीलैंड के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेगी। वही दूसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 अक्टूबर को सिलहट में ही खेलेगी। जबकि तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को क्वालीफायर -1 के साथ भिड़गी। और चौथा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 अक्टूबर को खेला जायेगा।
सभी टीमें ग्रुप चरण में खेलेगी चार मुकाबले
महिला टी20 विश्व कप में सभी टीमें ग्रुप चरण में चार-चार मुकाबला खेलेगी। शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें प्रत्येक ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। पहला सेमीफाइनल मुकाबले 17 अक्टूबर को सिलहट में खेला जाएगा। और दूसरा सेमीफाइनल मुकाबले 18 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान 19 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप के सभी मैच ढाका और सिलहट में खेला जाएगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व दिन भी रखा गया है।
ग्रुप इस प्रकार है…
ग्रुप-ए: भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर -1
ग्रुप-बी: दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर-2
महिला टी20 विश्व कप मैच शेड्यूल
तिथि | मैच | स्थान |
तीन अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम द. अफ्रीका | ढाका |
तीन अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर-2 | ढाका |
चार अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर-1 | सिलहट |
चार अक्टूबर | भारत बनाम न्यूजीलैंड | सिलहट |
पांच अक्टूबर | द. अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज | ढाका |
पांच अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड | ढाका |
छह अक्टूबर | न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर-1 | सिलहट |
छह अक्टूबर | भारत बनाम पाकिस्तान | सिलहट |
सात अक्टूबर | वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर-2 | ढाका |
आठ अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान | सिलहट |
नौ अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज | ढाका |
नौ अक्टूबर | भारत बनाम क्वालीफायर-1 | सिलहट |
10 अक्टूबर | द. अफ्रीका बनाम क्वालीफायर-2 | ढाका |
11 अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड | सिलहट |
11 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर-1 | सिलहट |
12 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज | ढाका |
12 अक्टूबर | बांग्लादेश बनाम द. अफ्रीका | ढाका |
13 अक्टूबर | पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड | सिलहट |
13 अक्टूबर | भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया | सिलहट |
14 अक्टूबर | इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर-2 | ढाका |
17 अक्टूबर | पहला सेमीफाइनल | सिलहट |
18 अक्टूबर | दूसरा सेमीफाइनल | ढाका |
20 अक्टूबर | फाइनल | ढाका |