WPL 2024 Final Won RCB: आखिरकार 17 साल बाद पूरा हुआ, RCB फैंस का ट्रॉफी जीतने का सपना

WPL 2024 Final Won RCB: विराट कोहली की कप्तानी में साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद से हारकर उसका सपना टूट गया था। हालांकि, अब आज स्मृति मंधाना ने अपने टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जीतते हुए इतिहास रच दिया है। साथ ही उन्होंने RCB के उन करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया, जो फ्रेंचाइजी से ट्रॉफी की उम्मीद लगाए वर्षों से सपोर्ट कर रहे थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हराते हुए अपना पहला WPL खिताब जीता। इस तरह से दिल्ली टीम का लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का सपना अधूरा रह गया।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

ओपनर जोड़ी ने दिलाई बैंगलोर को शानदार शुरुआत

छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जबरदस्त शुरुआत रही। कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन ने दिल्ली के गेंदबाजों पर धीरे-धीरे प्रेशर बनाना शुरू किया। कुछ ही देर में सोफी ने चौके और छक्का झड़ते हुए अपनी बाजू खोली। तो स्मृति ने सूझबूझ से मैच आगे बढ़ने का फैसला किया। हालांकि, 9वें ओवर की पहली गेंद पर शिखा पांडे ने डिवाइन को LBW करते हुए दिल्ली को पहला विकेट दिलाया।

एलिस पेरी ने लैनिंग से छीना ऑरेंज कैप

इसके बाद एलिस परी मैदान पर उतरी और उन्होंने कप्तान के साथ मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया। दूसरी ओर दिल्ली की गेंदबाज डॉट गेंद से प्रेशर बना रही थी। तो मिन्नू मनी को शॉर्ट खेलने के चक्कर में कप्तान स्मृति मंधाना अरुंधति को कैच थमा बैठी। वह 39 गेंद में तीन चौके के दम पर 31 रन ठोक चुकी थी। इस दौरान परी ने ऑरेंज कैप की दौड़ में विपक्षी कप्तान लाइनिंग को पीछे छोड़ते हुए ऑरेंज कैप हासिल किया।

दिल्ली को शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग से मिली थी जबरदस्त शुरुआत

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम की कप्तान में लैनिंग ने महिला प्रीमियर लीग फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती 6 ओवर में शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने ज़बरदस्त शुरूआत दिलाई। दोनों ने 6 ओवर में ही टीम को 61 रनों तक पहुंचा दिया था। इस दौरान चौथे ओवर में रेणुका सिंह को 19, एलिस पेरी को पांचवें ओवर में 11, सोफी डिवाइन को छठे ओवर में 9 रन पड़े थे। यहाँ तक दिल्ली के लिए सब कुछ अच्छा चल रहा था। शेफाली वर्मा 21 गेंद में 42 और लैनिंग 15 गेंद में 17 रन बना कर खेल रही थी।

8वें ओवर में मोलिनेक्स ने 3 विकेट लेकर दिल्ली की कमर तोड़ दी

7वां ओवर जॉर्जिया ने किया, इसके बाद सोफी मोलिनेक्स मोर्चा संभालने आई और 4 गेंदों में 3 विकेट झटकते हुए, पूरे खेल का रूप- ही बदल दिया। उन्होंने पहले शेफाली वर्मा को 44 रनों पर वारेहम के हाथों कैच कराया तो तीसरी और चौथी गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स और कैपसे को क्लीन बोल्ड करते हुए, दिल्ल का स्कोर 0/64 से 3/64 कर दिया। यहां से जो प्रेशर बना तो दिल्ली कैपिटल्स आखिरी दम तक उस प्रेश उभर नहीं पाई।

इसके बाद दिखा श्रेयंका पाटिल का तूफान

11वें ओवर में बैंगलोर की गोल्डन हैंड कही जाने वाली श्रेयंका पाटिल ने एक शानदार गेंद पर कप्तान मेग लैनिंग को LBW किया। लैनिंग ने यहां DRS लिया, लेकिन वह स्टंप के आगे पकड़ी गईं। इस तरह दिल्ली की एक और उम्मीद ने यहां दम तोड़ा। तो 14वें ओवर में आशा शोभना ने काप्प और जेस जॉनसन को 8 और 3 रन पर पवेलियन भेज दिया। अब स्कोर 90 रन के अंदर 6 विकेट हो गया था। श्रेयंका ने इसके बाद और 3 शिकार किए। उनके खाते में मिन्नू मणि (5), जबकि आखिरी ओवर में अरुंधति रेड्डी (10) और तानिया भाटिया (0) को आउट किया, वहीं राधा यादव 12 रन पर रन आउट हुईं।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment