WPL Final 2024: महिला प्रीमियर लीग 2024 में आज होगा नए चैंपियन का फैसला

WPL Final 2024: पिछले साल उप विजेता बनकर संतोष करने वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स के पास आज महिला प्रीमियर लीग के खिताब को अपने नाम करने का मौका है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल का महा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दे कर फाइनल में जगह बनाई है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

शानदार आ रहा है दिल्ली का प्रदर्शन

इस सीजन दिल्ली की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और 8 मैचों में 12 अंक लेकर पांच टीमों की लिस्ट में टॉप पर रही है। कप्तान मेग लैनिंग ने दिल्ली कैपिटल्स की अगवाई करते हुए आठ पारियों में 308 रन बनाए हैं। जबकि, साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजान काप और ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर जेस जोनासन दोनों को 11-11 विकेट मिले हैं।

इस सीजन दिल्ली को दो बार हार का सामना करना पड़ा, जब उसे मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स ने हराया। इसके अलावा उनका अभियानअच्छा रहा है। आरसीबी के खिलाफ अब तक खेले गए चारों मुकाबले में दिल्ली कैपिटल ने जीत दर्ज की है। लेकिन फाइनल में पिछला प्रदर्शन मायने नहीं रखता है। यह नया दिन और नया मैच होता है। जिसमें दबाव झेलने में कामयाब रहने वाली टीम को ट्रॉफी उठाने का मौका मिलता है।

ओपनर जोड़ी से रहेगी उम्मीदें

दिल्ली को कप्तान लैनिंग और शेफाली वर्मा की जोड़ी से अच्छी शुरुआत मिलने की उम्मीद रहेगी। जेमिमा रॉड्रिग्स भी मिडल ऑर्डर में शानदार प्रदर्शन कर रही है। लेकिन ऑलराउंडर एलिस कैप्सी और काप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होने वाली है। बोलिंग डिपार्टमेंट में जोनासन, काप और शिखा पांडे ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव ने भी 10 विकेट झटके हैं और कोटा की धीमी पिच पर उनकी भूमिका अहम होने वाली है।

आरसीबी की एलिस पैरी पर रहेगी निगाहें

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लीग स्टेज में तीसरे स्थान पर रही थी। लेकिन शुक्रवार को रोमांचक एलिमिनेटर में कम स्कोर बनाने के बावजूद मुंबई को पांच विकेट से शिकायत दे दी। आरसीबी की तरफ से ऑलराउंडर एलिस पैरी पर बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जो टूर्नामेंट में अब तक कुल 312 रन बना चुकी है। इसके अलावा उन्होंने सात विकेट भी लिए हैं।

मुंबई के खिलाफ एलिस पैरी का ऑलराउंड प्रदर्शन नहीं होता, तो आरसीबी फाइनल तक नहीं पहुंच पाती। पिछले मुकाबले में उन्होंने 50 गेंदों में 66 रन बनाए और फिर एक विकेट भी लिए थे। एलिस पैरी को कप्तानी स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, रिचा घोष और सोफी मॉलेनो से सहयोग की उम्मीद होगी। आरसीबी के गेंदबाज खासकर रेणुका सिंह, प्रियंका पाटिल और जॉजिया वेयरहेम को भी अच्छी प्रदर्शन करनी होगी।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रॉड्रिग्स, मारिजान काप, जेस जोनासन, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, मीनू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, एलिस पैरी, दिशा कासट, रिचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मॉलेनो, जॉर्जिया वेयरहेम, श्रेयांका पाटिल, आशा सोभाना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका सिंह।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment