IPL 2024 MI Vs RR: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच 14वां मुकाबला आज, यहां देखें कौन बनेगा विजेता

Aaj Ka Match Kaun Jitega: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दे कि, मुंबई इंडियन के लिए अब तक आईपीएल का सीजन कुछ खास नहीं रहा है। क्योंकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में हार मिली है। जबकि, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स के सभी खिलाड़ी शानदार फार्म में चल रहे हैं और संजू सैमसंग की अगवाई में लगातार 2 मुकाबलों में जीत दर्ज़ की है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

MI Vs RR Aaj Ka Match Kaun Jitega

आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस अपना पहला मैच होम ग्राउंड में खेलने जा रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीता है। लेकिन हम ग्राउंड होने की वजह से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपनी पहली जीत तलाश करने उतरेंगे। आईपीएल 2024 में इस मैच से पहले कुल 13 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान महज एक ही ऐसी टीम है, जिसने होम ग्राउंड पर मैच गंवाया हो, बाकी सभी 12 मैच में होम टीम ने जीत दर्ज की है।

अगर यह ट्रेंड आज भी काम करता है, तो मुंबई इंडियंस की पहली जीत पक्की है। आईपीएल 2024 में आज मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स का महा मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था। जहां उन्हें 6 रनो से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ंत हुई थी। जिसमें हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन बनाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम अच्छी लड़ाई लड़ी थी, लेकिन 20 ओवर में टीम 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई थी।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो संजू सेमसन के इस टीम ने अभी तक दोनों मैच अपने होम ग्राउंड पर खेले हैं और दोनों ही मुकाबले में जीत दर्ज की है। राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को 20 रनों से हराया था। वहीं अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को राजस्थान ने 12 रनों से हराया था।

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैच जीते हैं। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकला था। ऐसे में मुंबई इंडियन पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है। लेकिन पुराने रिकॉर्ड मायने नहीं रखते हैं, राजस्थान रॉयल्स फिलहाल शानदार फार्म में चल रहे हैं। ऐसे में आज का मैच कौन जीतेगा यह मैच खत्म होने के बाद ही पता चलेगा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment