MI Vs RR Dream11 Prediction in Hindi: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला 1 अप्रैल को शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है। बता दे कि, मुंबई इंडियंस पिछले दो मुकाबले में हार चुकी है और पहली जीत की तलाश में मैदान में उतरेंगे। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने पिछले दोनों मुकाबले में शानदार जीते दर्ज की है। ऐसे में वह आज अपने जीत के विजय रथ को जारी रखना चाहेंगे। हम आपको इस आर्टिकल में मैच से संबंधित सभी जानकारी जैसे की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, टीम स्क्वाड, Dream11 टीम इत्यादि की जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
IPL 2024 MI Vs RR Match Details
मैच | MI Vs RR |
दिनांक | 30 मार्च 2024, शाम 07:30 बजे से |
मैदान | वानखेड़े स्टेडियम मुंबई |
लाइव कहाँ देखें | Jio Cinema, Star Sports, Talkkhel.com |
MI Vs RR Match Preview
आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रनों से जीत दर्ज की थी। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 185 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 173 रन ही बना पाई थी।
मुंबई इंडियंस को पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर 277 रन बनाया था। जवाब में मुंबई इंडियंस ने शानदार लड़ाई लड़ी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम पांच विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई थी।
MI Vs RR Pitch Report In Hindi
वानखेड़े स्टेडियम की पिच ऐतिहासिक रूप से बल्लेबाजों को मदद प्रदान करती है। गेंद पिच करने के बाद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है। इस मैदान पर स्पिनरों को काफी रन लगते हैं। चिन्नास्वामी के साथ, इस स्टेडियम में आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगे हैं। टीमें इस स्टेडियम पर टारगेट का पीछा करना पसंद करती है क्योंकि, ओस के कारण दूसरे इनिंग में यहां लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 109 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 59 मैच जीती है जबकि, 50 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। आरसीबी द्वारा 235/1, 2015 में इस स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर बनाया गया था। ऐसे में इस मैच में भी हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगी।
- इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 162 रन है।
- दूसरी पारी का औसत स्कोर 158 रन है।
MI Vs RR Head to Head Records
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 28 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 जबकि, राजस्थान रॉयल्स ने 12 मुकाबले जीते हैं।
विवरण | जानकारी |
कुल मैच | 28 |
MI जीता | 15 |
RR जीता | 12 |
टाई | 1 |
कोई परिणाम नहीं | 0 |
MI Vs RR Possible Playing 11
मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान व विकेटकीपर), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
MI Vs RR टॉप फैंटसी पिक्स/टिप्स
आज विकेटकीपर देंगे खूब सारे पॉइंट्स
विकेटकीपर के तौर पर जोस बटलर, संजू सैंमसन और ईशान किशन को आप अपनी टीम में रख सकते हैं। जोस बटलर का बल्ला आईपीएल में किस कदर तूफान लाता है यह सभी को पता ही है। वही संजू सैमसन ने पिछले मैच में कमाल की बल्लेबाजी की थी। ईशान किशन ओपन करेंगे, याद रखें यह मैदान वानखेड़े का होगा, ऐसे में ईशान बड़ी पारी खेल सकते हैं।
यह बल्लेबाज कर सकते हैं शानदार प्रदर्शन
बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल और तिलक वर्मा सबसे बेस्ट विकल्प होंगे। रोहित शर्मा को वानखेड़े का मैदान खूब पसंद आता है। यशस्वी अपने करियर की सबसे बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं और वानखेड़े की बैटिंग पिच पर वह आज जमकर तूफान मचा सकते हैं।
ऑल-राउंड में आज कुछ खास नहीं है
ऑल राउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या, आर अश्विन और रियान पराग में से किसी को भी आप अपनी टीम में रख सकते हैं। हार्दिक पांड्या वानखेड़े के मैदान से काफी अच्छे वाकिफ हैं। वहीं रियान पराग अब तक खेल दोनों ही मैचों में कमाल की प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अश्विन आपको अच्छे पॉइंट दे सकते हैं।
इन गेंदबाजों से होगी तगड़े प्रदर्शन की उम्मीद
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल सबसे अच्छे विकल्प होंगे। बुमराह और चहल दोनों ही विकेट चटकाने में माहिर हैं। वानखेड़े में बुमराह कहर बनकर टूट सकते हैं, तो चहल भी अंतिम ओवरों में गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे।
MI Vs RR Dream11 Prediction in Hindi
Dream11 Team-1
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, ईशान किशन, जोस बटलर
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा
- ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रियान पराग
- गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल
- कप्तान: रोहित शर्मा
- उपकप्तान: जोस बटलर
Dream11 Team-1
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, ईशान किशन
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल,
- ऑलराउंडर: रियान पराग, नमन धीर, टिम डेविड
- गेंदबाज: गेराल्ड कोएत्जी, जसप्रीत बुमराह, आवेश खान
- कप्तान: रोहित शर्मा
- उपकप्तान: जसप्रीत बुमराह
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी लेखक की समझ, विश्लेषण और प्रवृत्ति पर आधारित है। फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाना आसान है इसलिए इसकी आपको आदत भी लग सकती है। इसमें आपका वित्तीय जोखिम भी शामिल है। इसलिए इसे आप अपनी जिम्मेदारी पर खेलें। हम आपको किसी भी फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। हम आपको सिर्फ एजुकेशन परपस से सभी जानकारी प्रदान करते है।
Conclusion
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 का 14वां मैच मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले का सभी जानकारी जैसे पिच रिपोर्ट, संभावित 11, हेड टू हेड, प्लेइंग 11, और Dream11 टीम दे दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आप Dream11 की फाइनल टीम चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। यहां आपको हर दिन लाइन-अप के बाद फाइनल टीम मिलती है।