CSK New Captain: आईपीएल शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बदला कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली CSK की जिम्मेदारी

CSK New Captain: आईपीएल 2024 के शुरू होने से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना कप्तान बदल दिया है। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने खिताब जीता था। धोनी 42 साल के हो चुके हैं, ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ टीम के नए कप्तान होंगे। वह भारतीय टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को सीजन का पहला मैच 22 यानी कि कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलना है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

आईपीएल के सबसे सफल कप्तान है धोनी

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को 6 करोड रुपए में खरीदा था। वह उस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी थे और टीम ने अपना कप्तान भी बनाया था। उन्होंने कुल 226 मैचों में कप्तानी की है और 133 जीत दर्ज की है। 91 मैच में उनकी टीम हारी है और दो मैच बेनतीजा रहा है। इसमें राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के मैच भी शामिल है। चेन्नई की बात कर तो उन्होंने 212 मैचों में कप्तानी की है और 128 मैच जीते हैं। चेन्नई के लिए धोनी कप्तान के रूप में पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुके हैं। रोहित शर्मा के साथ धोनी सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान है।

ऋतुराज को भी है कप्तानी का अनुभव

ऋतुराज गायकवाड़ ने भले ही आईपीएल में कप्तानी नहीं की है। लेकिन उनके पास भारतीय टीम की कप्तानी करने का अनुभव है। एशियन गेम्स में भारत ने उनकी ही कप्तानी में गोल्ड मेडल जीता था। वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र की कप्तानी करते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में वह पहली बार 2020 सीजन में शामिल हुए थे। तब उनकी सैलरी 20 लाख रुपए थे। आईपीएल 2024 से पहले फ्रेंचाइजी ने 6 करोड़ रुपए में उन्हें रिटर्न किया था। ऋतुराज गायकवाड़ एक बार आईपीएल 2023 में ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं।

टीम का जडेजा पर एक्सपेरिमेंट फैल रहा था

यह पहला मौका नहीं है जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तान बदला है। 2022 सीजन से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ी और रविंद्र जडेजा को जिम्मेदारी दी गई थी। तब टीम को पहली जीत हासिल करने में 5 मैच लग गए थे। जडेजा का प्रदर्शन भी खराब हो रहा था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी ने बीच सीजन में कप्तानी वापस संभाली थी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment