CSK vs RCB Dream11 Team Prediction: 22 मार्च से आईपीएल 2024 का शानदार आगाज होने वाला है और उम्मीद है कि, बाकी हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल सीजन काफी ज्यादा रोमांचक होगा और दर्शकों को एक से बढ़कर एक थाम लेने जैसे दृश्य देखने को मिलेंगे। इस साल आईपीएल का पहला मैच पिछले सीजन की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 8:00 से शुरू होगा।
पिछले साल की बात करें तो हमने रिंकू सिंह का 5 छक्के मार के कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाते देखा। इसके अलावा बेंगलुरु-लखनऊ और मुंबई-दिल्ली का आखिरी तक जद्दोजहद करते देखा। आईपीएल में रोमांच और मनोरंजन की कमी कभी न रही और न कभी होगी। इस बार भी हम यही उम्मीद करते हैं। तो इस रोमांच को बनाए रखने वाला एक और मुकाबला 22 मार्च 2024 को खेला जाएगा। हम आपको इस आर्टिकल में मैच से संबंधित सभी जानकारी जैसे की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, टीम स्क्वाड, dream11 टीम इत्यादि की जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
IPL 2024 CSK Vs RCB Match Details
मैच | CSK vs RCB |
मैदान | एम. ए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
समय | शाम 08:00 बजे से |
लाइव कहाँ देखें | जिओ सिनेमा, स्पोर्ट्स 18 |
CSK Vs RCB Match Preview
चेन्नई की टीम को जहां पांच बार खिताब जीतने का अनुभव है। वही, बेंगलुरु की टीम अभी भी अपने पहले खिताब की तलाश कर रही है। इस बार बेंगलुरु की महिला टीम ने WPL में खिताब को अपने नाम किया है। जिससे पुरुष टीम का मनोबल भी जरूर बढ़ा होगा।
चेन्नई की बात करें तो आईपीएल में सबसे ज्यादा निरंतर के साथ अच्छी प्रदर्शन करने वाली टीम है। वह केवल दो बार ऐसा हुआ है कि, आईपीएल के प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। आप इसी से अंदाज लगा सकते हैं कि, उनका प्रदर्शन किस स्तर का रहा होगा। हालांकि, इस बार चेन्नई की टीम चोटिल खिलाड़ी की समस्या से जूझ रही है। उसके तीन प्रमुख खिलाड़ी- डेवोन कॉनवे, मुस्तफिजुर रहमान और माथीशा पथीराना पहले से हि चोटिल है और उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है।
वहीं दूसरी ओर एक से एक धुरंधरों से भरी बेंगलुरु की टीम इस बार नई इतिहास लिखना चाहेंगे और जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। अगर वह आईपीएल के पहले मैच में जीत हासिल कर लेते हैं। तो ये उनके आगे के मुकाबलाओं के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। क्योंकि, वह चेन्नई जैसे मजबूत टीम को अगर उनके ही घर में हरा देने में कामयाब रहते हैं। तो उनका आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ेगा। बता दे कि बेंगलुरु के किसी भी खिलाड़ी के अब तक चोटिल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।
CSK Vs RCB Pitch Report in Hindi
चेन्नई की एम ए चिदंबरम की पिच अपने धीमे प्रवृति के लिए जानी जाती है। यहां हमने हमेशा देखा है कि, स्पिनर्स यहां का मैच बदलने की काबिलियत रखते है।हालांकि तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है। लेकिन गेंदबाजों को अपनी गति और लाइन में बदलाव करके विकेट लेने का और बल्लेबाजों को परेशान करने का प्रयास करना होगा। चेन्नई के इस मैदान पर 165 से 175 के आसपास का औसत स्कोर देख सकते हैं।
- उच्चतम स्कोर: 246/5, CSK vs RR
- न्यूनतम स्कोर: 70/10, RCB vs CSK
- कुल मैच: 77, पहले बैटिंग करके जीते: 47, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करके जीते: 30
- इस मैदान पे दोनों टीमें 8 बार भिड़ी हैं, जिसमें से 7 मैच चेन्नई ने जबकि एक मैच बैंगलोर ने जीता है।
- इस मैदान पे चेन्नई ने कुल 64 मैच खेले हैं जिसमें से उन्होंने 45 मैच जीते हैं और 19 मैच हारे हैं।
CSK और RCB का आखिरी 5 मैच
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) | L | W | W | L | L |
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | W | W | – | W | W |
CSK Vs RCB Head To Head
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भारत की सबसे मशहूर टीमों में से एक है। इसके साथ इनके मुकाबला में होने वाली रोमांच उतनी ही मशहूर है। बता दे कि, अब तक दोनों टीमों के बीच 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 बार जीत दर्ज की है। जबकि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैच जीते हैं।
RCB vs CSK बीच खेले गए मुकाबले | 31 |
RCB जीता | 10 |
CSK जीता | 20 |
टाई | 0 |
परिणाम के बिना | 1 |
CSK और RCB के बीच मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम | रन |
विराट कोहली (RCB) | 999 |
MS धोनी (CSK) | 751 |
सुरेश रैना (CSK) | 710 |
फाफ डु प्लेसिस (RCB) | 430 |
एबी डिविलियर्स (RCB) | 399 |
CSK और RCB के बीच मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी का नाम | विकेट |
रवींद्र जडेजा (CSK) | 18 |
ड्वेन ब्रावो (CSK) | 17 |
एल्बी मोर्केल (CSK) | 16 |
मुथैया मुरलीधरन (CSK) | 15 |
विनय कुमार (RCB) | 15 |
टॉप फेंटेसी पिक्स
- रुतुराज गायकवाड़
- रचिन रविंद्र
- विराट कोहली
- फाफ डू प्लेसिस
- ग्लेन मैक्सवेल
- शिवम दुबे
CSK Vs RCB Match Dream11 Tips
- शिवम दुबे का बैंगलोर के खिलाफ औसत 85.50 का है।
- विराट कोहली ने चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा 999 रन बनाये हैं.
- रवींद्र जडेजा को बंगलौर के खिलाफ सबसे ज्यादा सफतलता मिली है और वो हमेशा बंगलौर के बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
- चेन्नई के गेंदबाज तुषार देशपांडे का बैंगलोर के खिलाफ 8.00 का स्ट्राइक रेट है।
- ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई के खिलाफ 186.49 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
RCB vs CSK Possible Playing11
CSK प्लेइंग11: रुतुराज गायकवाड़, रचिन रविंद्र, अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, मोइन अली, दीपक चाहर, माथीशा पथिराना, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांड।
RCB प्लेइंग11: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, मोहम्मद सिराज, करण शर्मा, यश दयाल, रीस टोपली।
CSK Vs RCB Dream11 Team Prediction
Dream11 Team-1
- विकेटकीपर: महेंद्र सिंह धोनी
- बल्लेबाज: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़
- ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, ग्लेन मैक्सवेल, मोइन अली, रचिन रविंद्र, कैमरून ग्रीन
- गेंदबाज: दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज
- कप्तान: रवींद्र जडेजा
- उपकप्तान: ग्लेन मैक्सवेल
Dream11 Team-2
- विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
- बल्लेबाज: विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे,
- ऑलराउंडर: रवींद्र जडेजा, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, रचिन रविंद्र
- गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, माथीशा पथिराना
- कप्तान: विराट कोहली
- उपकप्तान: रवींद्र जडेजा
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी लेखक की समझ, विश्लेषण और प्रवृत्ति पर आधारित है। फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाना आसान है इसलिए इसकी आपको आदत भी लग सकती है। इसमें आपका वित्तीय जोखिम भी शामिल है। इसलिए इसे आप अपनी जिम्मेदारी पर खेलें। हम आपको किसी भी फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। हम आपको सिर्फ एजुकेशन परपस से सभी जानकारी प्रदान करते है।
Conclusion
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 के पहले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले का सभी जानकारी जैसे पिच रिपोर्ट, संभावित 11, हेड टू हेड, प्लेइंग 11, और Dream11 टीम दे दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आप Dream11 की फाइनल टीम चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। यहां आपको हर दिन लाइन-अप के बाद फाइनल टीम मिलती है।