DC Vs CSK MS Dhoni: माही मार रहा है… 42 साल की उम्र में धोनी मार रहे गजब का छक्का-चौका

DC Vs CSK MS Dhoni: होम ग्राउंड दिल्ली का था, लेकिन ग्राउंड पीले रंग से ढका हुआ था। लोग चेहरों पर पीला रंग लगा कर आए थे। दिल्ली कैपिटल्स के गढ़ में धोनी की धूम मचा रही थी। विशाखापट्टनम का डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम अपने हीरो धोनी को लगभग 1 साल बाद बैटिंग पर उतरते देख पागल हो रहे थे। धोनी ने भी निराश नहीं किया। उन्होंने 231 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

आखिरी ओवर फेंकने आए दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक साउथ अफ्रीकी पेसर एनरिक नॉर्ट्जे को दो चौके और दो छक्के के साथ आखरी ओवर में 20 रन कूट दिए। 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी को देखकर लग ही नहीं रहा था कि यह खिलाड़ी साल में सिर्फ एक बार आईपीएल के दौरान बल्लेबाजी करने आते हैं। लंबे बालों वाला विंटेज माही की याद दिला रही थी।

माही ने बनाए 16 गेंद पर नाबाद 37 रन

आखरी 4 ओवर में मैदान का माहौल पूरी तरह बदल चुका था। जब धोनी मैदान पर आए तो चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 72 रनों की जरूरत थी। अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर खड़े 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने मुकेश कुमार के खिलाफ चौक से शानदार शुरुआत की। संन्यास ले चुका कोई खिलाड़ी एक साल बाद मैदान पर उतरे और पहले ही गेंद पर ऐसा कनेक्शन दिखाएं तो हैरानी तो होती है। लेकिन माही तो हैरान करने के लिए ही पहचाने जाते हैं।

आखिरी ओवर में बेहतरीन कुटाई

सीएसके को आखिरी ओवर में 41 रन चाहिए और धोनी ने एनरिक नॉटेजे की पहली गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के जरिए चौका जड़ दिया। नॉटेजे अपनी लाइन और लेंथ सही करने में सफल रहे क्योंकि, सीएसके के दिग्गज धोनी ने उन्हें सबक सिखाना जारी रखा। दूसरी गेंद, फुलटॉस, मिडविकेट पर एक हाथ से छक्के लिए गई। प्रोटियस तेज गेंदबाज के लिए चीजे लगातार खराब होती गई। क्योंकि उन्होंने चौथी गेंद पर एक और फुल टॉस फेंकी और इस पर भी बाउंड्री आई। धोनी ने फुलटोस आई आखिरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्के के साथ अपनी पारी खत्म की।

धोनीमय था दिल्ली का होम ग्राउंड

जो लोग मैदान पर धोनी को बल्लेबाजी करते देखने आए थे, वह सभी बहुत ज्यादा खुश हुए। दिल्ली कैपिटल्स यह मानकर चल रही थी कि, वह घरेलू मैच खेल रहे हैं। लेकिन मैदान का नजारा तो धोनीमय था। टीवी पर एक फैन पोस्टर लिए दिखा, जिसमें लिखा था ‘धोनी मैं आपको देखने के लिए यूके से आया हूं’ चेन्नई के लिए मैच तो काफी पहले ही खत्म हो चुका था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी दर्शकों को आखिरी गेंद तक मुकाबले से जुड़ी रखी।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment