‘हीरे’ को कूड़े में फेंका, ‘कोयले’ को गले लगाया… ऐसे लिखी मुंबई इंडियंस ने अपनी बर्बादी की कहानी!

Hardik Pandya Failed In Captaincy: प्यार छिड़कने वालों ने घरवालों से लड़कर लव मैरिज किया और पहले दिन से ही लवर बेवफा निकल गया। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें, किसके पास जाएं, जख्मों पर मरहम कौन लगाए। कुछ ऐसा ही हाल है, आजकल मुंबई इंडियन का।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

पांच बार के आईपीएल चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को अचानक हटाकर फैंस, टीम, क्रिकेट विशेषज्ञों से निराशा झेल रहे मुंबई इंडियंस के लिए शायद यह कहना ज्यादा सही होगा कि, उसने हीरे की इज्जत नहीं की और गलती से कोयले (रोहित की कप्तानी की तुलना में) को गले लगा लिया। मुंह मांगी कीमत पर टीम में आए हार्दिक पांड्या ने ऐसी कालिख पोती की मुंबई इंडियंस मुंह तक दिखाने लायक नहीं बची है।

आईपीएल 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस ने बिना जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2023 में शानदार वापसी किया। बेहद कमजोरी गेंदबाजी लाइनअप के साथ प्लेऑफ तक भी पहुंची। इसके बाद भी आईपीएल 2024 की नीलामी से ठीक पहले फ्रेंचाइजी एक के बाद एक अजीबोगरीब फैसला लेती रही। पहले हार्दिक पांड्या गुजरात से ट्रांसफर होकर मुंबई आए। इसके लिए पिछले सीजन शतक ठोकने वाले कैमरून ग्रीन को ट्रेड करना पड़ा। फिर पांच बार चैंपियन बनने वाले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को बनाया गया।

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स कम हुए

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने से ज्यादा नाराजगी उसकें तरीके पर थी। 5 बार टीम को आईपीएल चैंपियन बनाने वाले रोहित ने कप्तानी छोड़ी नहीं, उन्हें फ्रेंचाइजी ने हटाया। फैंस ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियन को खूब ट्रोल किया। इंस्टाग्राम पर फ्रेंचाइजी के लाखों फॉलोअर्स घट गए। नए कप्तान की घोषणा के बाद कई दिनों तक मुंबई की तरफ से इंस्टाग्राम अकाउंट पर कोई पोस्ट नहीं आया। टीम के किसी खिलाड़ी ने हार्दिक को कप्तानी मिलने वाले पोस्ट को लाइक तक नहीं किया।

हर तरह से फैल रहे हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या सीजन के पहले मैच से फेल होते आ रहे हैं। बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी, दोनों में हार्दिक पांड्या असफल रहे हैं। उनकी कप्तानी की भी आलोचना हर तरफ हो रही है। कई पूर्व क्रिकेटर उनकी कप्तानी पर सवाल उठा चुके हैं। 6 मैच में हार्दिक ने सिर्फ 131 रन बनाए हैं, इसमें 11 चौके और 6 छक्के शामिल है। 6 में से तीन छक्के तो आरसीबी के खिलाफ मैच में हार्दिक ने उस समय आकर मारे जब टीम की जीत पक्की थी। गेंदबाजी की स्थिति तो और भी ज्यादा खराब है। 12 की इकोनॉमी से 11 ओवर में उन्होंने 132 रन लुटाए हैं, इस दौरान उन्होंने सिर्फ तीन विकेट निकले है।

कप्तानी में हार्दिक के अजीबोगरीब फैसला

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने खुद से ऊपर टीम डेविड को भेज दिया। उस समय राशिद खान का ओवर बाकी था। आईपीएल से ठीक पहले है हैट्रिक लेने वाले नुवान थुसारा को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ स्पेशलिस्ट आकाश मतवाल का ओवर बाकी रहते हुए, हार्दिक ने खुद गेंदबाजी की और आखिरी ओवर 20 रन लुटाए। पिछले सीजन कमाल की पारियां खेलने वाले नेहाल बढ़ेरा को एक भी मैच में मौका नहीं दिया।

6 में से सिर्फ 2 मैच जीत पाई है मुंबई

मुंबई इंडियंस अभी तक 6 में से चार मैच हार चुकी है। इन हार में सबसे अहम भूमिका हार्दिक पांड्या का है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 18 गेंद पर 43 रन लुटाए। बैटिंग में 6 गेंद खेल कर सिर्फ 2 रन बनाएं। दिल्ली के खिलाफ मैच में मुंबई ने 234 रन बनाए और हार्दिक का योगदान 33 गेंद पर 39 रन कर रहा था। हैदराबाद के खिलाफ जिस मैच में मुंबई के सामने 278 का लक्ष्य था, वहां हार्डकी ने 20 गेंद पर 24 रन बनाए थे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment