IPL 2024 MI Vs CSK: वानखेड़े में गरजा हिटमैन का बल्ला, चेन्नई के खिलाफ जड़ा ताबड़तोड़ शतक

IPL 2024 MI Vs CSK: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर वानखेड़े स्टेडियम में गरजा। मुकाबले में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शतकीय पारी खेली। उन्होंने 63 गेंद में में 11 चौके और 5 शानदार छक्के की मदद से 105 रन बनाए। रोहित शर्मा का यह आईपीएल का दूसरा शतक है।इसी पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने मजबूत शानदार शुरूआत किया। उसने पहले मुंबई ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई ने मुंबई इंडियंस को 207 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

चेन्नई-मुंबई राइवलरी में टॉप पर हिटमैन

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने न केवल शतकीय पारी खेली बल्कि अपनी टीम को शानदार शुरुआत भी दिलाई। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस राइवलरी में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अब तक कुल 744 रन बनाए हैं। इसके साथ ही वे टॉप पर पहुंच गए हैं। उन्होंने चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। सुरेश रैना 736 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 732 रन के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

रोहित के बल्ले से निकला 500वां छक्का

चेन्नई के खिलाफ रोहित शर्मा के बल्ले से शानदार छक्के निकले। वे पुरुष टी20 क्रिकेट में 500 छक्के जड़ चुके हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित से आगे सिर्फ क्रिस गेल (1056), कीरोन पोलार्ड (860), आंद्रे रसेन (678), कॉलिन मुनरो (548) चौके नंबर पर है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment