Jos Buttler: पूरी जिंदगी गलत नाम से बुलाते रहे लोग, जोस बटलर ने बदला अपना नाम, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

इंग्लैंड के वनडे और टी20 टीम के कप्तान जोस बटलर ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला नाम बदलकर “जोश” (Josh) रख लिया है। उन्होंने ये माना है कि उन्हें पूरी जिंदगी गलत नाम से पुकारा जाता रहा है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें खुद जोश या बता रहे हैं कि, उन्होंने समस्या का हल निकाल लिया है। जोश ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गलती से जोश कहा जाता रहा है। इसलिए 30 साल से ज्यादा समय से लोगों को सही नाम बताने की कोशिश के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से इसे बदलने का फैसला किया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

नाम बदलने के कुछ ही घंटे बाद बटलर खेलेंगे अपना पहला मैच

कुछ ही घंटे में जोश अपने बदले हुए नाम के साथ अपना पहला मैच खेलेंगे, जहां उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। जोश दो बार के वर्ल्ड कप चैंपियन है और आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप जीते थे। उन्होंने उस साल 4 अर्धशतक और 4 शतक लगाते हुए 863 रन बनाए थे। मगर पिछले साल रनो के मामले में 18वें नंबर पर रहे और इस साल भी अभी तक उनका बल्ला नहीं चला है। आईपीएल 2024 के दो मैचों में जोश अभी तक सिर्फ 11-11 रन ही बना पाए हैं।

जोश बटलर का अंतरराष्ट्रीय करियर

33 साल के जोश बटलर ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 57 टेस्ट, 181 वनडे और 114 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 2907, वनडे में 5022 तो टी20 में 2927 रन है। वहीं आईपीएल की बात करे तो बटलर ने अब तक आईपीएल इतिहास में 98 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 147 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए, 3245 रन बनाए हैं। उनके नाम आईपीएल में 5 शतक और 19 अर्धशतक है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment