IPL 2024: क्या सूर्या की वापसी पर मुंबई इंडियंस अपनी जीत का खाता खोल सकते हैं?

मुंबई: आईपीएल के 17वे सीजन का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेला जाना है। इस मैच के दौरान चोट से उबरने के बाद सूर्यकुमार यादव वापसी कर रहे हैं। जिस कारण सबकी नज़रें सूर्यकुमार यादव पर बने रहेंगे। हालांकि मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की अनुपस्थिति में तीन मुकाबले खेले हैं। जिसमें तीनों मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है, जिस कारण मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

सूर्या की वापसी पर मुंबई इंडियंस की बल्ले बल्ले

जैसे कि, हम लोग जानते है सूर्य कुमार यादव T20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। जो इंडियन प्रीमियम लीग में मुंबई इंडियंस के लिए गेम चेंजर के रूप में जाने जाते हैं। बता दे, की साउथ अफ्रीका के दौरे पर T20 सीरीज के दौरान सूर्यकुमार यादव (14 दिसंबर 2023) गुरुवार को चोटिल हो गए थे। जिस कारण काफी दिनों से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने खुलासा किया है कि, अब वह पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। अब देखना यह होगा कि, सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस को जीत के खाता खुलवाने में किस तरह से कारगर साबित होते हैं।

उधर दिल्ली को लगा बड़ा झटका

बता दे कि, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य स्पिनर कुलदीप यादव चोटिल के कारण दो मैच से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, उनकी फिटनेस को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। जो कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। क्योकि मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को रोकना दिल्ली कैपिटल्स के लिए इतना आसान होगा नहीं। अगर बात कुलदीप यादव के फॉर्म की बात करे, तो उन्होंने धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाए थे। जो की अच्छे फॉर्म में चल रहे है।

दोनों टीमों के Head to Head Records

आईपीएल 2024 से पहले दोनों टीमों के बीच 33 बार आमने-सामने हुई है जिसमें 18 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की है। बाकी 15 मुकाबला दिल्ली कैपिटल जीतने में सफल रही है। हालांकि सूर्यकुमार यादव की वापसी, कुलदीप यादव के बाहर होने की वजह से दोनों के playing 11 में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment