मोहम्मद सिराज ने याद किया अपने गरीबी का दिन, बताई अपनी स्ट्रगल स्टोरी , BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज जो कुछ भी है। उसके पीछे उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया है। बता दे कि, सिराज के जन्मदिन पर बीसीसीआई ने एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें सिराज अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रहे हैं। वीडियो में सिराज अपने होमटाउन में सैर करते हुए दिख रहे हैं और उन जगहों पर जा रहे हैं। जहां पर वह अपने स्ट्रगल के दिनों में जाया करते थे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

इस वीडियो में सिराज ने यह भी बताया कि, कैसे उनकी गेंदबाजी में इतनी तेजी आई है। मोहम्मद सिराज ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि, टेनिस बॉल से खेल कर उन्होंने अपनी गेंदबाजी स्पीड को बढ़ाया है। इस वीडियो पर फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे है।

सिराज ने बातचीत में यह भी खुलासा किया कि, जब वह स्ट्रगल कर रहे थे। तो उन्होंने कैंटीन का काम भी किया था। उस दौरान वह खुद से रुमाली रोटी भी बनाया करते थे। रुमाली रोटी बनाने के क्रम में उनका हाथ कई बार जला भी है। सिराज अपने पुराने दोस्तों से भी मिलते हुए इस वीडियो में नजर आ रहे हैं। उनके दोस्त सिराज से मिलकर काफी खुश दिख रहे हैं। 13 मार्च 1984 को हैदराबाद में जन्मे सिराज के पिता ऑटो चलाया करते थे। उनकी मां हाउसवाइफ रही है।

टेस्ट डेब्यू से पहले ही मोहम्मद सिराज के पिता का निधन हो गया था। वीडियो में अपने पिता को लेकर बात करते हुए सिराज काफी इमोशनल हो जाते हैं। बता दे कि, क्रिकेट में टेनिस बॉल से खेल कर टीम इंडिया के लिए खेलना एक बहुत बड़ी बात है। सिराज ने यह कमाल कर दिखाया है। सिराज वनडे में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज भी बने थे। सिराज ने साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था।

अब तक भारत के लिए सिराज ने 27 टेस्ट, 41 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। कुल मिलाकर अब तक सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 154 विकेट लिए हैं। आईपीएल में भी मोहम्मद सिराज आरसीबी की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करते हैं।

    आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मोहम्मद सिराज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 7 करोड़ में रिटर्न किया था। बता दे कि, हाल ही में बीसीसीआई द्वारा जारी कांटेक्ट लिस्ट में मोहम्मद सिराज ग्रेड एक कैटेगरी में शामिल किया गए है।

    Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
    Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
     

    Leave a Comment