Most Dangerous Team In IPL: आईपीएल 2024 के ये है सबसे खतरनाक टीम

Most Dangerous Team In IPL: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है और इसके लिए मिनी नीलामी 19 दिसंबर 2023 को ही हो चुका है। और सभी 10 टीमो ने 17वें सीजन के लिए अपनी टीमों की पुष्टि कर दी है। आईपीएल जो मार्च 2024 में शुरू होने वाला है यहां हर टीम अलग दिख रही है। और आईपीएल 2024 से पहले आवश्यक सभी रिक्त स्थान भर दिए गए हैं। सभी आईपीएल टीमों को देखते हुए आगामी सीजन के लिए सबसे मजबूत टीम चुनना काफी मुश्किल है। आज इस आर्टिकल में हम आईपीएल 2024 की सबसे खतरनाक टीमों पर नजर डालेंगे।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

Most Dangerous Team In IPL

आईपीएल हर साल बड़े उत्साह के साथ लोगों को एक रोमांचक महीने के लिए जुटा देती है। साल 2024 की आईपीएल की शुरुआत होने वाली है और इस बार भी हमें रोमांचक क्रिकेट मैचों की बेसब्री से इंतजार है। इस साल कुछ दिलचस्प टीमें और उनके प्रदर्शनों की उम्मीद है। यहां हम देखेंगे आईपीएल 2024 की पांच सबसे बेहतरीन टीमें, जिन्होंने अपने और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ धमाल मचाने की तैयारी शुरू कर दिया है।

हाल ही में आईपीएल 2024 का नीलामी हो चुका है और आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। इस साल आईपीएल 2024 के नीलामी में कुल 72 खिलाड़ियों की नीलामी हुई और कुल 230.45 करोड़ का खर्च हुआ है। आईपीएल 2024 में सबसे महंगे खिलाड़ी मिचेल स्टार्क बने हैं। जिसकी कीमत 24 करोड़ 75 लाख रुपए है। दूसरे महंगे खिलाड़ी पेट कमिंस है। जिसकी कीमत 20 करोड़ 50 लाख रुपए है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि आईपीएल 2024 की सबसे खतरनाक टीम कौन है।

1. चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

आईपीएल 2023 के चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पांच आईपीएल ट्रॉफी के साथ आईपीएल में सबसे शानदार टीमों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे कठिन टीमों में से एक बनकर उभरी है। महेंद्र सिंह धोनी एक और सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी टीमों का नेतृत्व करने आएंगे और CSK उन्हें छठी ट्रॉफी के साथ शानदार विदाई देना चाहेंगे। सीएसके ने आईपीएल 2024 की नीलामी में कुछ स्टार खिलाड़ियों को खरीदा है।

जिसमें रचिन रविंद्र और डेरिल मिशेल शामिल थे। जिन्होंने 2023 वनडे विश्व कप में शानदार प्रदर्शन दिखाया था। इसके अलावा उन्होंने 8.40 करोड़ की भारी कीमत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज समीर रिजवी को अपनी टीम में शामिल किया है। सीएसके के पास पहले से ही एक संतुलित टीम थी और उन्होंने आगामी सीजन के लिए कुछ प्रभावशाली खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। जो चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 में सबसे मजबूत टीमों में से एक बनती है।

आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

  • रचिन रवींद्र- 1.8 करोड़
  • शार्दुल ठाकुर- 4 करोड़
  • डेरिल मिशेल – 14 करोड़
  • समीर रिज़वी – 8.4 करोड़
  • मुस्तफिजुर रहमान – 2 करोड़

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 प्लेयर लिस्ट

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान & विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिशेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शार्दुल ठाकुर, रचिन रवींद्र, समीर रिज़वी, डेरिल मिशेल, मुस्तफिजुर रहमान अवनीश राव अरावली।

चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल इतिहास | IPL History Of Chennai Super Kings

YearPoint TableFinal Result
20083rdRunners-up
20092ndSemi-finalists
20103rdChampions
20112ndChampions
20124thRunners-up
20131stRunners-up
20143rdPlayoffs
20151stRunners-up
2016SuspendedN/A
2017SuspendedN/A
20182ndChampions
20192ndRunners-up
20207thLeague stage
20212ndChampions
20229thLeague stage
20232ndChampions

2. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)

मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास में सबसे शानदार टीम है। कप्तान रोहित शर्मा ने अपने नेतृत्व में मुम्बई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया है। इस साल आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन बहुत शानदार होने वाला है। क्योंकि गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियंस टीम में शामिल हो गए हैं। और मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या को ही नियुक्त किया गया है।

मुंबई इंडियंस के पास बेहतरीन बैटिंग लाइनअप है। जिसमें रोहित शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे शानदार खिलाड़ी शामिल है। इसके अलावा टीम के पास अच्छी गेंदबाजी भी है। जिसमें जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला और राहुल चहर जैसे प्रभावशाली गेंदबाज शामिल है।

मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

  • गेराल्ड कोएत्जी: 5 करोड़
  • नुवान तुषारा: 4.8 करोड़
  • दिलशान मदुशंका: 4.6 करोड़
  • मोहम्मद नबी: 1.5 करोड़
  • श्रेयस गोपाल: 20 लाख
  • नमन धीर: 20 लाख
  • अंशुल कंबोज: 20 लाख
  • शिवालिक शर्मा: 20 लाख

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 प्लेयर लिस्ट

रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रित बुमरा, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा।

3. गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

गुजरात टाइटंस ने पिछले 2 सालों में आईपीएल के सबसे मजबूत टीमों में से एक के रूप में प्रदर्शित किया है। वह अपने पहले सीजन आईपीएल 2022 में चैंपियन के रूप में उभरे और 2023 में विजेता के रूप में समाप्त हुए। गुजरात टाइटंस एक नए कप्तान के साथ मैदान में खेलने उतरेंगे। क्योंकि, हार्दिक पांड्या को सीजन से पहले मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या की जगह शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया है।

गुजरात टाइटंस के पास अभी भी आईपीएल 2024 के लिए शानदार खिलाड़ियों के साथ एक संतुलित टीम है। उन्होंने आगामी सीजन से पहले शाहरुख खान, कार्तिक त्यागी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और स्पेंसर जॉनसन को अपनी टीम में शामिल किया है। वह आईपीएल 2024 में अपना दबदबा जारी रखना चाहेंगे और 3 साल में अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेंगे।

गुजरात टाइटंस द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

  • अज़मतुल्लाह उमरज़ई: 50 लाख
  • उमेश यादव: 5.80 करोड़
  • शाहरुख खान: 7.40 करोड़
  • सुशांत मिश्रा: 2.20 करोड़
  • कार्तिक त्यागी: 60 लाख
  • मानव सुथार: 20 लाख
  • स्पेंसर जॉनसन: 10 करोड़
  • रॉबिन मिंज: 3.60 करोड़

गुजरात टाइटंस आईपीएल 2024 प्लेयर लिस्ट

डेविड मिलर, शुबमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज।

आईपीएल 2024 के सबसे खतरनाक टीम

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल और सबसे खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। क्योंकि इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। जो सिर्फ आईपीएल के ही नहीं भारतीय टीम के भी सबसे सफल कप्तान रहे हैं। इन्होंने अपने कप्तानी में भारतीय टीम को आईसीसी के सभी ट्रॉफी का चैंपियन बनाया है। इन्होंने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तानी करते हुए अपनी टीम को 10 बार फाइनल में पहुंचा है। जबकि, पांच बार चैंपियन भी बनाया है।

ऐसे में आप यह कह सकते हैं कि आईपीएल 2024 का सबसे खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। क्योंकि इस टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। और इस टीम में वनडे विश्व कप 2023 के कई शानदार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। इस टीम में सभी प्लेयर्स काफी शानदार फार्म में चल रहे हैं। जो कि इस चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 में चैंपियन बना सकती है।

Conclusion

हमने इस आर्टिकल में Most Dangerous Team In IPL आईपीएल 2024 के ये है सबसे खतरनाक टीम से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आपके सामने पेश किया है। इस जानकारी को देखते हुए आप यह कह सकते हैं कि, आईपीएल 2024 में सबसे खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आपके मन में कोई भी सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

Most Dangerous Team In IPL (FAQ)

Q: आईपीएल में कौन सी टीम खराब है?

Ans: आईपीएल के रैंकिंग और विश्लेषकों के अनुसार, आईपीएल में पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल ऐसी टीम है। जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल चैंपियन ट्रॉफी नहीं जीता है। इसलिए यह सभी असफल आईपीएल टीम है।

Q: आईपीएल 2024 कौन जीतेगा?

Ans: TalkKhel के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग रिकॉर्ड छठा आईपीएल खिताब जीतने के लिए ट्रॉफी की रक्षा करने के लिए भरपूर कोशिश करेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी के आखिरी आईपीएल को यादगार बनाने के लिए छठी बार आईपीएल चैंपियन बनेगी।

Q: आईपीएल में नंबर वन टीम कौन सी है?

Ans: आईपीएल की नंबर वन टीम चेन्नई सुपर किंग्स है। इस टीम ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 10 बार फाइनल खेला है और पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है।

Q: 2024 में एमआई का कप्तान कौन है?

Ans: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे लोकप्रिय टीमों में से एक है। इस टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए पांच बार खिताब जीता है। लेकिन आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक पांड्या को नियुक्त किया गया है।

Q: 2024 में आरसीबी का कप्तान कौन बनेगा?

Ans: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल की सबसे ज्यादा पसंदीदा टीम है। इस टीम में किंग कोहली शामिल है। लेकिन आईपीएल 2024 के लिए फाफ डू प्लेसी को बेंगलुरु टीम का कप्तान बनाया गया है।

Q: सीएसके 2024 का अगला कप्तान कौन है?

Ans: महेंद्र सिंह धोनी को पहले सीजन साल 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान नियुक्त किया गया था। धोनी ने सीएसके को आईपीएल में 5 बार चैंपियन बनाया है। आईपीएल के 17वें सीजन यानि कि आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी धोनी के हाथों में ही रहेगी।

Q: आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की क्या कीमत है?

Ans: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हैं। रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस द्वारा आईपीएल 2024 के लिए 16 करोड़ में रिटन किया गया है। जबकि टीम का कप्तान हार्दिक पंड्या को बनाया गया है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment