आईपीएल 2023 के चैंपियन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को CSK दे रही है, आईपीएल 2024 के लिए इतना पैसा

MS Dhoni IPL 2024 Price: क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट, आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च 2024 से शुरू होने वाला है। बता दे कि, चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने साल 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को अपने टीम का कप्तान नियुक्त किया था और तब से अब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

MS Dhoni IPL 2024 Price

महेंद्र सिंह धोनी की अगवाई वाली पांच बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 में चैंपियन रही थी। जहां चेन्नई सुपर किंग्स में प्वाइंट टेबल के दूसरे नंबर पर रहकर फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को आखिरी गेंद पर हराया था। आपको बता दे कि, महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान आईपीएल 2023 में अपने घुटनों की दर्द से काफी परेशान रहे थे। दर्द के बाबजूद उन्होंने एक बेहतरीन कप्तानी का नजारा दिखाते हुए, अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार चैंपियन बनाया था। उसी तरह आईपीएल 2024 में भी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब जीतने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम आईपीएल 2024 के लिए 12 करोड़ की सैलरी दे रही है। बता दे कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने 2022 के मेगा नीलामी में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड रुपए में रिटर्न किया था।

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल करियर | Mahendra Singh Dhoni IPL Career

2008 आईपीएल के उद्घाटन सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स में 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 6 करोड़ रुपए) में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया था। वह आईपीएल के पहले सीजन की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में लगातार दो बार आईपीएल का खिताब जीता।

साल 2016 में मैच फिक्सिंग को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी टीम पर बैन लगने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 1.9 मिलियन अमेरिकी डॉलर में खरीदा और टीम का कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन उस सीजन उनकी टीम सातवें स्थान पर रही। जिस कारण अगले सीजन धोनी की जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान बनाया गया। धोनी ने साल 2017 आईपीएल में एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेला था। 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी हुई और फिर से धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व किया। धोनी ने उस सीजन 455 रन बनाए और अपनी टीम को तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनाया।

इसके बाद धोनी ने आईपीएल 2021 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथी बार आईपीएल का चैंपियन बनाया। आईपीएल 2022 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। धोनी ने 24 मार्च 2022 को कप्तानी छोड़ दी और रविंद्र जडेजा नए कप्तान बने। हालांकि, 30 अप्रैल 2022 को जडेजा ने कप्तानी वापस महेंद्र सिंह धोनी को सौंप दिया।

2022 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छा नहीं रहा और टीम ग्रुप स्टेट से ही बाहर हो गई। हालांकि, आईपीएल 2023 में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीताया। इस सीजन धोनी की टीम ने फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर ट्राफी अपने नाम किया था।

पिछले 6 साल में महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल सैलरी

YearTeamSalary
2018Chennai Super Kings₹15 करोड़
2019Chennai Super Kings₹15 करोड़
2020Chennai Super Kings₹15 करोड़
2021Chennai Super Kings₹15 करोड़
2022Chennai Super Kings₹12 करोड़
2023Chennai Super Kings₹12 करोड़

महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2008-2023 तक का करियर

YearMatRunsAverage100s50sBest 
20231610434.670032*
20221423233.140150*
20211611416.280018*
20201420025.000047*
20191541683.200384*
20181645575.830379*
20171629026.360161*
20161428440.570164*
20151737231.000153
20141637174.200157*
20131846141.900467*
20121935829.830151*
20111639243.550270*
20101328731.880266*
20091433241.500258*
20081541441.400265
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now
 

Leave a Comment