Rishabh Pant IPL 2024: ऋषभ पंत की आईपीएल 2024 में वापसी तय, बीसीसीआई ने दी हरी झंडी

Rishabh Pant IPL 2024: आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है और 22 मार्च से इसकी शुरुआत होने जा रही है। कुछ टीम इस सीजन में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है। आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पेट कमिंस संभालेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस ने बड़ा दाव खेलते हुए हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान सौंप दी है। लेकिन अब इस सीजन की शुरुआत से पहले एक और टीम का कप्तान बदलने की उम्मीद है।

Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप मे जुड़े Join Now

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत बनेंगे दिल्ली के कप्तान

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाजी ऋषभ पंत को फिट घोषित कर दिया है। वह 14 महीने रिहैबिलिटेशन के बाद मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार है। ऋषभ आईपीएल में दिल्ली की टीम के लिए खेलते हैं और टीम के कप्तान भी है। ऐसे में उनकी वापसी से लगभग साफ हो गया है कि, दिल्ली कैपिटल्स सीजन की शुरुआत से पहले नए कप्तान के नाम का ऐलान करेंगी।

Rishabh Pant IPL 2024

ऋषभ पंत साल 2021 से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल रहे हैं। लेकिन ऋषभ पंत का साल 2022 में दिल्ली से रुड़की जाते समय कार एक्सीडेंट हो गया था। इस दुर्घटना के बाद ऋषभ आईपीएल 2023 का हिस्सा नहीं रहे थे। उनकी जगह डेविड वार्नर ने दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान संभाली थी। वही टीम मैनेजमेंट पहले ही साफ कह चुकी है कि, अगर ऋषभ पंत आईपीएल 2024 में वापसी करते हैं। तो वह टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। ऐसे में अब बहुत जल्द दिल्ली कैपिटल्स अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर सकती है।

Delhi Capitals IPL 2024 Squad | दिल्ली कैपिटल्स IPL 2024 टीम

ऋषभ पंत, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विकी ओस्तवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, यश धुल, पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार , झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्र्स्टन स्टब्स और हैरी ब्रूक।

DC IPL 2024 All Match List

मैच की तारीखमैचमैच का समयमैच की जगह
23 मार्चपंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स3:30 pmमोहाली
28 मार्चराजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स7:30 pmजयपुर
31 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स7:30 pmविशाखापत्तनम
3 अप्रैलदिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स 7:30 pmविशाखापत्तनम
7 अप्रैलमुंबई इंडियन्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स3:30 pmमुंबई
Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

Leave a Comment