PBSK Vs DC Dream11 Team Prediction: आईपीएल 2024 के एक और रोमांचक मुकाबले में उत्तर भारत की दो टीमें आमने-सामने होने वाली है। आईपीएल 2024 के दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है। यह सीजन के पहले डबल हेडर के मुकाबले का पहला मुकाबला है, जो कि यह समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा। यह मैच महाराज यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चंडीगढ़ में खेला जाएगा। हम आपको इस आर्टिकल में मैच से संबंधित सभी जानकारी जैसे की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11, टीम स्क्वाड, dream11 टीम इत्यादि की जानकारी देने वाले हैं। इसलिए आप इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
IPL 2024 PBKS Vs DC Match Details
मैच | PBKS vs DC |
मैदान | महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, चंडीगढ़ |
समय | दोपहर 03:30 बजे से |
लाइव कहाँ देखें | जिओ सिनेमा, स्पोर्ट्स 18 |
PBKS Vs DC Match Preview
पंजाब और दिल्ली दोनों ही टीमें अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है। उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में भी साधारण रहा ,जहां पंजाब की टीम ने 14 मैच में से 6 मैच जीत पाई, जबकि 8 मैच में उन्हें हर का सामना करना पड़ा 12 अंक के साथ पंजाब किंग्स प्वाइंट टेबल में 8वें स्थान पर थी। जबकि दूसरी तरफ दिल्ली की टीम 14 मैच में केवल 5 मैच ही जीत पाई और 10 अंक के साथ वह पॉइंट टेबल में 9वें स्थान पर रही थी। इस बार दोनों टीमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी और अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगे।
यह दोनों टीमें पिछली बार धर्मशाला के मैदान पर भिड़ी थी। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ की शानदार बल्लेबाजी की मदद से दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए थे। इसके अलावा राईली रूसो ने भी 37 गेंद पर 83 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। जिसके जवाब में पंजाब की टीमलियम लिविंगस्टन के 94 रन की पारी के बावजूद 198 रन पर ही सिमट गई और मैच में दिल्ली ने 15 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी।
आखिरी 10 मैचों में दोनों टीमों का प्रदर्शन
विवरण | PBKS | DC |
मैच खेले | 10 | 10 |
जीत | 4 | 5 |
औसत स्कोर | 182 | 167 |
उच्चतम स्कोर | 214/3 | 223/3 |
न्यूनतम स्कोर | 136/8 | 127/10 |
PBKS Vs DC Pitch Report in Hindi
चंडीगढ़ की महाराज यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर ग्रीन टॉप देखने को मिलती है। जिसके कारण यहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों की गेंद यहां हवा में लहराती हुई नजर आती है जो शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। स्पिनर्स के लिए इस पिच में ज्यादा मदद नहीं मिलती है। बता दे, पहले बल्लेबाजी करने वाले टीम 165-175 के बीच का स्कोर बनाना चाहेंगे।
- पहली पारी का औसत स्कोर: 168 रन
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 156 रन
- इस मैदान पे ये आईपीएल का पहला मैच होगा।
- कुल मैच – 10, पहले बैटिंग करके जीते – 6, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करके जीते – 4
- इस मैदान पे पहली पारी पे औसतन 6 जबकि दूसरी पारी में औसतन 5 विकेट गिरते हैं।
- मौसम : आसमान साफ रहेगा , तापमान 32 °C, बारिश की संभावना नहीं है.
- टॉस जीतने वाली 68% टीमों ने पहले गेंदबाजी करना पसंद किया।
- जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 44% मैच जीते हैं।
- पिछले 10 मुकाबलों में 84 विकेट तेज गेंदबाजों ने जबकि 34 विकेट स्पनर्स ने लिए हैं।
अब तक इस मैदान पर कोई भी आईपीएल मैच नहीं खेला गया है। हमने जो भी आंकड़े और जानकारी दिया है। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले के आधार पर बताए हैं।
PBKS और DC का आखिरी 5 मैच
पंजाब किंग्स (PBKS) | L | L | W | L | L |
दिल्ली कैपिटल्स (DC) | L | W | L | L | W |
PBKS Vs DC Head To Head
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें पंजाब ने 16 और दिल्ली ने 16 मुकाबले जीते हैं। इसी से आप यह अंदाजा लगा सकते है। इन दोनों टीमों के बीच कितना जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।
PBKS और DC के बीच मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
बल्लेबाज | रन |
मयंक अग्रवाल (DC) | 450 |
डेविड वार्नर (DC) | 405 |
शिखर धवन (DC) | 396 |
वीरेंद्र सहवाग (DC) | 330 |
डेविड मिलर (PBKS) | 322 |
PBKS और DC के बीच मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी
गेंदबाज | विकेट |
अक्षर पटेल (PBKS) | 20 |
संदीप शर्मा (PBKS) | 14 |
इरफ़ान पठान (PBKS) | 14 |
कगिसो रबाडा (DC) | 13 |
मोहम्मद शमी (DC) | 11 |
PBKS Vs DC टॉप फैंटसी पिक्स
- शिखर धवन (PBKS): शिखर धवन आईपीएल में हमेशा ही रन बना रहे हैं। वह इस आईपीएल में रन बनाकर भारतीय टीम में वापसी भी करना चाहेंगे और पंजाब के टीम के बेहतर प्रदर्शन के लिए शिखर धवन का बल्ला चलना बेहद ही जरूरी है।
- सिकंदर रजा (PBKS): सिकंदर रजा ने लगातार ही अपनी टीम जिंबॉब्वे के लिए टी20 में बेहतर प्रदर्शन किया है। वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
- मिशेल मार्श (DC): मिशेल मार्श गजब की फॉर्म में है और ऑस्ट्रेलिया के लिए लगातार रन बना रहे हैं। उनके बल्ले से इस बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी काफी रन आने की उम्मीद है।
- अक्षर पटेल (DC): अक्षर पटेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्होंने पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बल्ले और गेंद दोनों से ही लगातार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस बार भी उनसे यही उम्मीद की जा रही है।
PBKS Vs DC Possible Playing11
PBKS प्लेइंग 11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टन, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर
DC प्लेइंग 11: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, एनरिक नॉर्के
PBSK Vs DC Dream11 Team Prediction
Dream11 Team-1
- विकेटकीपर: ऋषभ पंत
- बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, शिखर धवन,
- ऑलराउंडर: मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, सिकंदर रजा, सैम करन
- गेंदबाज: हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्के, अर्शदीप सिंह
- कप्तान: सिकंदर रजा
- उपकप्तान: शिखर धवन
Dream11 Team-2
- विकेटकीपर: जितेश शर्मा
- बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ
- ऑलराउंडर: मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, सैम करन, लियम लिविंगस्टन
- गेंदबाज: हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
- कप्तान: मिशेल मार्श
- उपकप्तान: अक्षर पटेल
PBKS Vs DC Captain & Vice Captain Picks
- कप्तान: शिखर धवन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड वॉर्नर, सिकंदर रजा
- उपकप्तान: कुलदीप यादव, मिशेल मार्श, एनरिक नॉर्के, लियम लिविंगस्टन
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी लेखक की समझ, विश्लेषण और प्रवृत्ति पर आधारित है। फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाना आसान है इसलिए इसकी आपको आदत भी लग सकती है। इसमें आपका वित्तीय जोखिम भी शामिल है। इसलिए इसे आप अपनी जिम्मेदारी पर खेलें। हम आपको किसी भी फेंटेसी ऐप्प पर टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। हम आपको सिर्फ एजुकेशन परपस से सभी जानकारी प्रदान करते है।
Conclusion
दोस्तों हमने इस आर्टिकल में आईपीएल 2024 के दूसरे मैच पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मुकाबले का सभी जानकारी जैसे पिच रिपोर्ट, संभावित 11, हेड टू हेड, प्लेइंग 11, और Dream11 टीम दे दिया है। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया हो, तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आप Dream11 की फाइनल टीम चाहते हैं, तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़ सकते हैं। यहां आपको हर दिन लाइन-अप के बाद फाइनल टीम मिलती है।